सोने चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर, एक बार फिर सोने चांदी की चमक बाजार में छा गई
सोना-चांदी की चमक एक बार फिर बाजार में छा गई है। चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि सोने की कीमतें 1 लाख के पार स्थिर बनी हुई हैं।
इस साल मैं आज तक सोने ने करीब 42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
2005 में 7638 प्रति 10 ग्राम पर बिकने वाला सोना अब 112000 के पार पहुंच चुका है।
यानी बीते 20 सालों में इसमें 1200 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
खास बात यह है कि इन दो दशकों में 16 साल ऐसे रहे जब निवेशकों को गोल्ड में दमदार मुनाफा मिला।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने-चांदी को और बल मिला है।
बढ़ती महंगाई, वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी ने भी कीमती धातुओं की मांग को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3643 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4219 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 112800 एक दिन पूर्व 112700 आरटीजीएस 112700 सोना 22 कैरेट 102700
चांदी चौरसा 130800 एक दिन पूर्व 130500 आरटीजीएस में 130800 चांदी टंच 130900 रुपए।
रतलाम | सोना 112900 जेवरात 103417 चांदी 131000 रुपए।
उज्जैन | सोना 24 कैरेट 113200 सोना
22 कैरेट 103750 चांदी 1,31,000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।