सोना- चांदी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आए, जाने आज चांदी सहित 18, 22, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
घरेलू सराफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट दर्ज हुई। 24 कैरेट की औसत कीमत 76 रु. प्रति 10 ग्राम घटकर 1,05,945 रु. प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना भी 69 रु. सस्ता हुआ।
इसकी औसत कीमत 97,046 रु. प्रति 10 ग्राम रही।
वहीं, चांदी मामूली 13 रु. प्रति किलो की गिरावट आई। इसकी औसत कीमत 1,23,207 रु. प्रति किलो रही।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक एक दिन पहले बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,06,021 रु. और 22 कैरेट सोना 97,115 रु. प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर थे।
चांदी भी 1,23,220 रु. प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर थी।
इंदौर सराफा : सोना केडबरी 108300
एक दिन पूर्व 107900 आरटीजीएस 108500 सोना 22 कैरेट 99400 चांदी चौरसा 125300 एक दिन पूर्व 125300 आरटीजीएस में 125500 चांदी टंच 125500 रुपए।
उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 108700
सोना 22 कैरेट 99650
चांदी 1,25,700 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम सराफा: सोना 108450 जेवरात 99340 चांदी 125600 रुपए।
14 कैरेट सोने का रेट : 61978 रुपए/-10 ग्राम
18 कैरेट सोने का भाव : 74459 रुपए/-
22 कैरेट आज का सोने का भाव : 97046 रुपए प्रति 10 ग्राम।
आज 24 कैरेट सोने का ताजा भाव : 105945 रुपए प्रति 10 ग्राम है।