{"vars":{"id": "115716:4925"}}

गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, नारियल खोपरा बुरा के भाव में तेजी, जाने आज किराना बाजार का हाल

 

सबसे ज्यादा मांग खोपरा गोला, खोपरा बूरा, सिंघाड़ा आटा, कुड्डू, साबूदाना, कपूर और फलाहारी मसालों की बनी हुई है।

घरों में व्रत रखने वालों के लिए इन चीजों की खरीदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। खासकर खोपरा बूरा की डिमांड बढ़ने के बावजूद इसकी कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। त्योहारों में मिठाई समेत अन्य में खोपरा बूरा की मांग बढ़ जाती है। मांग बनी हुई है लेकिन आपूर्ति भी पर्याप्त है, इसलिए भाव अभी नियंत्रण में हैं।

वहीं खोपरा गोला में भी सामान्य हलचल बनी हुई है। कपूर की बात करें तो इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। पूजा-पाठ में कपूर की अहम भूमिका होती है और जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, इसकी खरीदी भी तेज हो रही है। भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई है और आगे भी इसमें मजबूती बनी रह सकती है। फलाहारी अनाज जैसे सिंघाड़ा आटा और कुट्ट की बिक्री बढ़ रही है। अभी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है लेकिन जैसे-जैसे गणेश चतुर्थी नजदीक आएगी, इन पर असर दिख सकता है।

किराना बाजार भाव

शकर 4280 से 4300 गुड़ कटोरा 4400 से 4500 लड्डु 4900 से 5000 भेली 4000 से 4100 गिलास 4900 से 5200 हल्दी काड़ी 165 से 225 लाल गाय 256 से 268 हल्दी पाउडर 501 - 3050 खोपरा गोला 300 से 315 बक्से में 330 से 350 खोपरा बूरा 4000 मीडियम 5300 व्हील 6100 ,

साबूदाना 4300 से 4500 बेस्ट 4600 से 4800 ग्लास 6100 रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5350 500 ग्राम 5450 लूज 4750 सच्चामोती (रजि.) 1 किग्रा 5200 500 ग्राम 5300 लूज 4600 सच्चामोती पोहा 1 किग्रा 5550 500 ग्राम 5650 मोरधन मोटा 6800 से 7000 बारीक 103 से 108 ,

कालीमिर्च 703 से 700 मिनीमटर 744 से 750 मटरदाना 792 से 795 जीरा 215 से 240 बेस्ट 250 से 270 सौंफ मोटी 130 से 145 बेस्ट 185 से 285 एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450 बारिक 290 से 350 नारियल मद्रास पानीवाला 120 भरती 3700 से 3750 160 भरती 4100 से 4150 200 भरती 4700 से 4800 250 भरती 5100 से 5250 ,

लौंग 760 से 780 बेस्ट ,800 से 820 जायफल 680 से 700 जावित्री 1950 से 2000 बड़ी इलायची 1550 से 1850 बेस्ट 1950 से 2050 पत्थर फूल 300 से 350 बेस्ट 475 से 575 बाद्यान फूल 475 से 500 बेस्ट 500 से 575 शाहजीरा खर 350 से 450 ग्रीन असल 925 से 950,

दालचीनी 235 से 245 सिगार 421 से 451 तेजपान 90 से 95 तरबूज मगज 535 से 600 खरबूज मगज 320 से 340 नागकेसर 940 से 965 सौंठ 280 से 340 खसखस 950 से 1250 बेस्ट 1350 से 1450,

धोली मूसली 1700 से 1825 सिंघाड़ा छोटा 160 से 180 बड़ा 275 से 280 सिंदूर 7500 पूजा बादाम 180 से 200 बेस्ट 260 से 280 पूजा सुपारी 420 से 440 चिकनी सुपारी 625 अरीठा 90,

हरी इलायची 2800 से 3100 मीडियम 2900 से 3200 बेस्ट 3100 से 3200 एक्स्ट्रा बेस्ट 3350 से 3400 काजू डब्ल्यू 240 875 से 900 काजू डब्ल्यू 320 790 से 820 काजू टुकड़ी 790 से 810 काजू जेएच 820 से 850 काजू चूरी 500 से 550 बादाम इंडिपेंडेंट 670 से 690 रुपए।