{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Gold Rate Hike: अक्षय तृतीया पर इतिहास में पहली बार 10 ग्राम सोना 1 किलो चांदी से महंगा बिका, देखिए ताजा रेट

 

Gold Rate Update: देश में सोने के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। इतिहास में पहली बार अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोना 1 किलोग्राम चांदी से महंगा बिका। आपको बता दें कि इस बार अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के भाव के ट्रेंड में बदलाव हुआ है। पहली बार अक्षय तृतीया पर प्रति दस ग्राम सोना प्रतिकिलो चांदी से महंगा बिका। सराफा बाजार में बुधवार को चांदी 97,100 रुपए प्रतिकिलो बिकी और सोना 97,250 रुपए बिका। 

अब तक प्रति किलो चांदी के भाव प्रति दस ग्राम सोने से ज्यादा ही रहे हैं। इस बार की अक्षय तृतीया पर चांदी से महंगा प्रति दस ग्राम सोना बिका है। जेवराती सोने के भाव 89 हजार 80 रुपए प्रति दस ग्राम रहे हैं।

2024 में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव था 74800 रुपए प्रति 10 ग्राम

वर्ष 2024 की बात की जाए तो पिछले साल अक्षय तृतीया पर सोने के भाव 74 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी के भाव 83 हजार रुपए
प्रतिकिलो थे। यानी प्रतिकिलो चांदी प्रति दस ग्राम सोने से 8200 रुपए महंगी बिक रही थी। इस साल अक्षय तृतीया पर प्रति किलो चांदी प्रति दस ग्राम सोने से 150 रुपए सस्ती बिक रही है। 

पाठकों को बता दें कि सोने की कीमतों ने हाल ही में अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को भी छुआ था। पिछले दिनों सोने के दाम इतिहास में पहली बार एक लाख पार हो गए थे। सोने की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी की कहानी है आम आदमी की पहुंच से बाहर भी होता जा रहा है। 

इस बार सोना अक्षय तृतीया पर पिछले वर्ष की तुलना में बिका 25% महंगा

सराफा व्यापारी विशाल डांगी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार भाव ज्यादा हैं। वहीं शादियां कम हैं। इससे ग्राहकी उम्मीद के अनुसार नहीं हुई। वहीं इस बार अक्षय तृतीया पर पहली बार ऐसा हुआ जब प्रति दस ग्राम सोने से प्रतिकिलो चांदी सस्ती बिकी है। सराफा व्यापारी सौरभ छाजेड़ ने बताया कि जिनके यहां शादियां हैं उन्होंने आकर खरीदी की। इस साल अक्षय तृतीया पर सोना पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी से ज्यादा महंगा है।