{"vars":{"id": "115716:4925"}}

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट

 

इस समय कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई हुई है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कम हो गई हैं। इसका असर अभी तक घरेलू बाजार की कीमतों पर दिखाई नहीं दिया है। 


तेल कंपनियों ने 9 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दी हैं। कंपनियों ने अपनी जो कीमतें वेबसाइट पर अपडेट की हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार कच्चे तेल की कीमतों में हो रही कमी के बाद लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पाद शुल्क में वृद्धि कर दी थी, लेकिन इसका असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा।


देश के शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
शहर     पेट्रोल    डीजल
दिल्ली    94.72    87.62
मुंबई    103.44    89.97
कोलकाता    103.94    90.76
चेन्नई    100.85    92.44
बेंगलुरु    102.86    91.02 
लखनऊ    94.65    87.76
नोएडा    94.87    88.01
गुरुग्राम    95.19    88.05
चंपडीगढ़    94.24    82.40
पटना    105.18    92.04
तेल विपणन कंपनियां करती हैं कीमतें जारी
देश में इस समय तेल विपणन कंपनियां ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आ​खिरी बार तेल की कीमतों में संशोधन मार्च 2024 में किया गया था। इस समय पेट्रोल व डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये की वृद्धि की गई थी, लेकिन उसके बाद तेल की कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई। इस समय कच्चे तेल की कीमतें अपने चार साल के निम्न स्तर पर हैं, इसके बावजूद ऑयल कंपनियों ने तेल के दाम कम नहीं किए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


सरकार ने बढ़ाया था उत्पाद शुल्क
पिछले महीने ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दो-दो रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। इसका असर घरेलू कीमतों पर नहीं पड़ा ब​ल्कि कंपनियों से सरकार ने दो-दो रुपये प्रति लीटर अलग से कर के रूप में वसूल किए थे। इससे देश को राजस्व का फायदा हुआ है। अब ​स्थिति देखकर लगता है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं करके उत्पाद शुल्क ही बढ़ा सकती है।