{"vars":{"id": "115716:4925"}}

दालों की कीमतों में गिरावट, सरकारी रणनीति के चलते गिर रहे भाव

दालों की कीमतों में गिरावट, सरकारी रणनीति के चलते गिर रहे भाव
 

सरकारी रणनीतियों के चलते दाल-दलहनों की कीमतों में मंदी का वातावरण बना है। हाल ही में केंद्र ने पीली मटर के लिए शुल्क मुक्त आयात अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी, जिसका उद्देश्य घरेलू दालों की कीमतों को स्थिर करना और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

 केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में दालों के उत्पादन को बढ़ाने और खाद्य मुद्रास्फीति को कम करने के लिए उच्च उत्पादकता का लाभ उठाने की योजना बना रही है। व्यापारियों का कहना है कि सरकारी रणनीतियों के चलते भाव को लेकर कोई निश्चित धारणा नहीं लगाई जा पा रही है।

 बाजारों में मंदी छाई हुई है और व्यापार भी सीमित हो चला है। छावनी अनाज मंडी में शुरूआती कारोबार में चना 5900 से 5950 रुपए बिकने के बाद शाम को यह घटकर 5850 रुपए क्विंटल रहा। मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5500, ऑस्ट्रेलिया 5625, तुवर लेमन 6275 व उड़द एफएक्यू 6825 रुपए।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहन: चना कांटा 5900 से 5950, शाम को 5850, डंकी 5000 से 5200, विशाल 5650, काबुली चना 8500 से 9000, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, 

मसूर 6000, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6800, महाराष्ट्र लाल 6800 से 7000, कर्नाटक 6900 से 7000, निमाड़ी 6200 से 6600, मूंग बेस्ट नया 7150 से 7200, एवरेज 6700 से 7000, उड़द नया गर्मी का 6600 से 7100 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7000 से 7200, बोल्ड 7700 से 7800, मसूर दाल बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7400 से 7500, फूल 8600 से 8800, बेस्ट तुवर दाल 9100 से 10200,

 ब्रांडेड तुवर दाल 10600, मूंग दाल 8800 से 9000, मूंग मोगर 8800 से 9100, बोल्ड 9200 से 9400, उड़द दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 9000, उड़द मोगर 1020 से 10400, बोल्ड 10500 से 10600 रुपये।