Gold silver price : दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़त, सोना 3300 तो चांदी में 2500 रु की तेजी, देखें आज के ताजा रेट
दोनों कीमती धातुओं के भाव में रोज बढ़त हो रही है। सोना फिर 3300 रुपए बढ़कर 118500 पर पहुंच गया वहीं चांदी 2500 रुपए बढ़कर 138500 रुपए हो गई।
इधर सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने कहा कि दीपावली पर शगुन बतौर 25 से 30% तो जमकर खरीदारी की उम्मीद है। उस हिसाब से प्लानिंग की जा रही है।
शहरी क्षेत्र होने से यहां पर आम और सामान्य ग्राहकी होने से भाव का प्रभाव तो जरूर पड़ेगा। देखा जाए तो 800 रुपए का चांदी का सिक्का 1500 से 1700 का, 200 की बिछिया 600 की होने से खरीदार पीछे भी हटने लगते हैं।
उन्होंने बताया तेजी रोज दो से तीन हजार रुपए की होने से क्या खरीदार अनुमान करें और कैसे व्यापार को चलाएं।
पटनी बाजार का सराफा बाजार 100 साल से भी अधिक पुराना है यहां 100 से अधिक दुकानें हैं। आम खरीदारों के अनुसार अधिक भाव वृद्धि में पुराने सोने से नए आभूषण बनाए जाएंगे। लक्ष्मी पूजा के आकर्षक श्रृंगार के लिए भी पुराने से नए बनाए जाने की योजना है। मंगलवार को सराफा बाजार में भारी तेजी की हलचल में फिर हड़कंप मचा रहा।
आज 14, 18, 22, 23, 24 कै रेट सोने का रेट
24 कैरेट सोना 114044 रुपए, 23 कैरेट सोना 113587 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 104464 रुपए, 18 कैरेट सोना 85 533/-, 14 कैरेट सोना 66716 रुपए प्रति 10 ग्राम.
चांदी 999- 134905 रुपए प्रति किलोग्राम.