दाल के भाव में भारी गिरावट, मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढा, देखें आज फसलों के मंडी भाव
तुअर दाल 100 रुपए प्रति क्विंटल कमजोर होकर कारोबार करती नजर आई। थोक मंडियों में मांग कमजोर रहने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है।
व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तुअर की आवक सामान्य बनी हुई है, जबकि खरीदारों की रुचि कमजोर है। इससे भावों पर दबाव बना हुआ है। वर्तमान में तुअर दाल का भाव गुणवत्ता के अनुसार 9500 से 10200 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। दूसरी ओर, आयातित तुअर की आपूर्ति और सरकारी भंडारों में स्टॉक के कारण भी बाजार में अतिरिक्त दबाव है। यदि मांग में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी भाव में हल्की नरमी जारी रह सकती है। फिलहाल बाजार सतर्क और सीमित दायरे में बना हुआ है। उधर, देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की अच्छी वर्षा और अनुकूल मौसम के चलते इस वर्ष मक्का की खेती के प्रति किसानों का उत्साह बरकरार है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में रकबा लगातार बढ़ रहा है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए 2025-26 सीजन के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 175 रुपए बढ़ाकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पहले 2225 रुपए था। मक्का का उपयोग अब परंपरागत खपत के साथ-साथ एथनॉल निर्माण, पॉल्ट्री फीड और स्टार्च उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर होने लगा है, जिससे इसकी घरेलू मांग तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि बाजार में मक्का के भाव मजबूत बने हुए हैं और किसानों को अच्छी आमदनी मिल रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में मक्का का घरेलू उत्पादन बढ़कर 422.81 लाख टन पर पहुंच गया है, जो एक नया रिकॉर्ड है।
आज मंडी में सोयाबीन ,सरसों,चना सहित अन्य फसलों के भाव
चना कांटा 6250 डंकी चना 5600 से 5900 विशाल 6100 से 6150 मसूर 6100 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6550 महाराष्ट्र लाल 6550 से 6650 कर्नाटक 6650 से 6750 निमाड़ी 6000 से 6550 मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600 एवरेज 6700 से 7000 मोगर 6200 से 6900 उड़द नया गर्मी 6500 से 7100 उड़द बोल्ड 7400 से 7500 एवरेज 6200 से 6500 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9800 काबुली रशियन 6200 से 6500 बिटकी 5200 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2650 लोकवन 2850 से 2900 पूर्णा 2800 से 2850 मालवराज 2650 से 2675 मक्का 2250 से 2275 सरसों 6300 से 6800 निमाड़ी 6900 से 7000 रायडा 6500 से 6700 करंज 4600 से 4650 टोली 4600 से 4650 हल्का 4200 से 4400 तिल्ली 6500 से 8000 अलसी 7000 से 7200 सोयाबीन किसानी मंडी 4250 से 4450 चना दाल 7700 से 7800 मीडियम 8100 से 8300 बेस्ट 8400 से 8500 तुअर दाल 6900 से 7100 मीडियम 8100 से 8200 बेस्ट 8600 से 8700 एक्स्ट्रा बेस्ट 9500 से 97000 ब्रांडेड 10200 मूंग दाल 8800 से 8900 बेस्ट 9200 से 9400 मूंग मोगर 9400 से 9500 बेस्ट 9800 से 9900 उड़द दाल 8500 से 8600 बेस्ट 8700 से 8900 उड़द मोगर 9600 से 9800 बेस्ट 9900 से 10000 मसूर दाल 7800 से 7900 बेस्ट 8000 से 8100 रुपए।