लहसुन प्याज की आवक सामान्य, भाव में तेजी, जाने आज सब्जियों के भाव
लहसुन और आलू की आवक सामान्य से थोड़ी बढ़ी रही। व्यापारियों के अनुसार नए प्याज की आवक बढ़ने से मंडी में हलचल तेज रही, जबकि पुराने प्याज का स्टॉक भी पर्याप्त पहुंचा। लहसुन और आलू की आवक नियमित रहने से बाजार में किसी प्रकार की कमी नहीं बनी।
मंडी में नए प्याज की आवक 15 से 16 हजार कट्टे रही। पुराने प्याज की 30 से 35 हजार, लहसुन 10 से 11 हजार, पुराना आलू 7 से 8 हजार और नया आलू 500 से 600 कट्टे आवक रही। व्यापारियों का मानना है कि नए प्याज की आवक में और सुधार होने पर बाजार में भाव स्थिर रह सकते हैं, जबकि लहसुन और आलू में फिलहाल किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं दिख रही है।
ज्योति नया 1500 से 1600 ज्योति पुराना 1300 से 1400 राशन आलू 1500 से 1600 गुल्ला 700 से 800 प्याज महाराष्ट्र 1300 से 1400 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 600 से 800 गोल्टा 600 से 700 गोल्टी 300 से 400 लहसुन सुपर बोल्ड 7000 से 8500 मीडियम 5000 से 6000 बारीक 3500 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल।
सब्जियों के थोक भाव
जिंस
भाव (प्रति किलो)
भिंडी-35 से 40
गिलकी-30 से 35
पालक-20 से 22
बैगन-=20-25
लोकी=20 से 25
पत्तागोभी+15 से 20
फूलगोभी नग-12 से 15
मैथी-30 से 45
कद्दू-20 से 30
ग्वारफली-40 से 60
हरी मिर्ची-25 से 30
शिमला मिर्च-40 से 50
सुरजना फली-80 से 120
धनिया-30 से 40
टमाटर प्रति कैरेट-500 से 700
चवला-20 से 25
ककड़ी-15 से 20
अदरक-25 से 40
नींबू-15 से 20
वि. गाजर-15 से 20
करेला-30 से 50
बीन्स-45 से 50
हरा बटला-60 से 70
गराडु-60 से 70