{"vars":{"id": "115716:4925"}}

2026 Jeep Meridian धमाकेदार अंदाज़ में पेश, लुक और फीचर्स ने मचाई सनसनी

 

2026 Jeep Meridian: Jeep ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Meridian का 2026 मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने 2024 में इसे लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया था, लेकिन अब इसमें डिजाइन और फीचर्स के बड़े बदलाव किए गए हैं। आधिकारिक फेसलिफ्ट का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन दक्षिण अमेरिकी बाजार में हाल ही में हुए डेब्यू ने इसकी झलक दिखा दी है। उम्मीद है कि भारत में बिकने वाली मेरिडियन भी जल्द इन बदलावों के साथ नज़र आएगी।

डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट

नई Meridian में हल्के लेकिन आकर्षक बदलाव किए गए हैं। इसका फ्रंट फेसिया अब और ज्यादा मॉडर्न नजर आता है। इसमें नई हेडलाइट्स दी गई हैं, जो रिफ्लेक्टर सेटअप के साथ आती हैं। ग्रिल को छोटा किया गया है और दोनों हेडलाइट्स को जोड़ने वाला एलिमेंट पहले से पतला और सीधा है।

फ्रंट बंपर में भी बदलाव किए गए हैं, जिसमें नए फॉक्स एयर वेंट्स और फॉग लाइट्स शामिल हैं। साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसा ही है, लेकिन अब इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो एसयूवी को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

अंदर की ओर भी कई अपडेट देखने को मिलते हैं। केबिन में नया रोटरी गियर सेलेक्टर जोड़ा गया है और 60-डिग्री कैमरे की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, अपहोल्स्ट्री और मटेरियल को भी नया रूप दिया गया है। सभी वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS सूट स्टैंडर्ड रूप से दिया जा रहा है। साथ ही 12 महीने तक मुफ्त वाई-फाई हॉटस्पॉट सेवा भी उपलब्ध होगी।

इंजन ऑप्शन

दक्षिण अमेरिकी बाजार में 2026 Meridian तीन इंजन विकल्पों के साथ आई है

T270 फ्लेक्स इंजन (176 bhp, पेट्रोल या इथेनॉल)

2.2L डीजल इंजन (200 bhp)

2.0L टर्बो पेट्रोल हरिकेन4 इंजन (272 bhp)

वहीं भारत में इसके केवल 2.0L टर्बो डीजल इंजन के साथ जारी रहने की संभावना है, जो 170 PS पावर और 350 Nm टॉर्क देता है। इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

भारत में लॉन्च?

कंपनी की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नया मॉडल भारत में कब लॉन्च होगा। हालांकि, डिजाइन और फीचर्स में हुए इन बदलावों से साफ है कि 2026 Jeep Meridian अपने सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक विकल्प बनकर उभरेगी।