{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आयात बढ़ने के साथ उत्पादन में वृद्धि से तुवर में मंदी छाई

आयात बढ़ने के साथ उत्पादन में वृद्धि से तुवर में मंदी छाई
 

आयात बढ़ने के साथ उत्पादन में वृद्धि से तुवर में मंदी छाई हुई है। उद्योग- व्यापार क्षेत्र के विश्लेषक अलग-अलग अनुमान व्यक्त कर रहे हैं। कुछ समीक्षकों का मानना है कि तुवर के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी जबकि कुछ अन्य विश्लेषक इसमें गिरावट आने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। 

तुवर के खरीफ सीजन का सबसे प्रमुख दलहन माना जाता है। इसका रकबा अन्य दलहनों से ज्यादा एवं उत्पादन ऊंचा रहता है। 2024-25 के खरीफ सीजन में इसका बिजाई क्षेत्र बढ़कर 43 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया जो 2023-24 सीजन के क्षेत्रफल 41 लाख हेक्टेयर से 2 लाख हेक्टेयर ज्यादा था। 

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने इसी अवधि में तुवर का घरेलू उत्पादन 34.20 लाख टन से 1.40 लाख टन बढ़कर 35.60 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया है जबकि उद्योग-व्यापार क्षेत्र ने वास्तविक उत्पादन इससे कुछ अधिक होने की संभावना व्यक्त की है।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5550, ऑस्ट्रेलिया 5725, तुवर लेमन 6375 व उड़द एफएक्यू 6900 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6000 से 6050, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5750 से 5800, काबुली चना 8500 से 9100, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, 

मसूर 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6900, महाराष्ट्र लाल 6900 से 7100, कर्नाटक 7000 से 7200, निमाड़ी 6400 से 6700, मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600, उड़द नया गर्मी का 6800 से 7600, बोल्ड 7600 से 7800, मीडियम 6500 से 6800 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7200 से 8000, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, बेस्ट तुवर दाल 9300 से 10400, ब्रांडेड तुवर दाल 10800, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8800,

 बोल्ड 9000 से 9200, मूंग मोगर 8800 से 9100, बोल्ड 9200 से 9400, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9100, उड़द मोगर 1020 से 10400, बोल्ड 10500 से 10600 रुपए।