{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP Board Result: एमपी में 10वीं कक्षा के टॉप-10 की सूची हुई जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

MP Board Result
 

MP Board Top 10 List: मध्य प्रदेश राज्य में आज दसवीं और बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गई परीक्षा परिणाम के तहत दसवीं कक्षा में 76.22% बच्चों को सफलता मिली है। वहीं 12वीं कक्षा में 76.48 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। आज सुबह 10:00 मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सीएम आवास पर 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम (MP Board exam result) घोषित किए गए। 12वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में नरसिम्हा जिला वाइज सूची में प्रथम स्थान पर रहा। 

सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल प्रदेश में रही टॉप

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब दसवीं कक्षा में प्रदेश में टॉप टेन स्थान (MP Board top 10 list) पर रहने वाले बच्चों की सूची भी जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी की सूची के अनुसार प्रदेश में इस बार प्रथम स्थान 500 में से 500 अंक लेकर सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने हासिल किया। 

वहीं  रीवा के रहने वाले आयुष द्विवेदी ने 500 में से 499 हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर 500 में से 498 हासिल कर जबलपुर की  शैजाह फातिमा रही। प्रदेश में शिक्षा बोर्ड ने टॉपर बच्चों की संपूर्ण सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने बेटियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।


 
इस प्रकार चेक करें अपना परीक्षा परिणाम 

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम (10th exam result live MP) लाइव कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करना हेतु आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर विकसित करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Know Your Result विकल्प का चयन कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करके आप परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

10वीं कक्षा के परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप MPBSE Mobile App या MP Mobile App और Digi locker App के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।