Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की पर्यटकों पर फायरिंग, 26 लोगों की हुई मौत
Terrorist attack on tourist: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज 22 अप्रैल मंगलवार को दोपहर तकरीबन 3 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला किया है। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने पर्यटकों से नाम पूछने के बाद उसके सिर में गोली मार दी।
जिससे इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने पर्यटक ऑन पर हमले के दौरान फौज की वर्दी पहन रखी थी। आतंकवादी घटनास्थल पर पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए इस भयानक हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आंतकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 26 से ज्यादा हो सकती है। हालांकि अभी तक करने वालों की संख्या पुख्ता नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस भयानक हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
बैसरन घाटी में हुई यह आतंकवादी घटना
अधिकारियों के मुताबिक जम्मू कश्मीर राज्य के पहलगाम क्षेत्र में बैसरन घाटी में यह घटना हुई है। इस दर्दनाक आतंकवादी घटना में 20 से अधिक लोग घायल होने की खबर भी आ रही है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक स्थानीय लोगों को मिलाकर हमले में घायलों की संख्या 20 से अधिक है।
पाठकों को बता दें कि यह फरवरी 2019 में हुए आंतकवादी हमले के बाद कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान शहीद हो गए थे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह को मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने के लिए कहा है।