{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 gram prices increased : स्टॉकिस्ट  ने चने को रोका, भाव में आया उछाल

 

मानसूनी अनिश्चितताओं और चने के उत्पादन में कमी के पूर्वानुमानों से चने के दाम बढ़ गए हैं। स्टॉकिस्ट अभी भी माल रोककर बैठे हैं और बाजार में मजबूती आने का इंतजार कर रहे हैं। आगे का माहौल को देखों तो, मौसम भी एक बड़ा फैक्टर बना हुआ है। अगर जुलाई की शुरुआत में अच्छी बरसात नहीं हुई तो किसानों की नई बुवाई प्रभावित हो सकती है, जिससे चना की उपलब्धता पर असर पड़ेगा। 

उधर वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में दलहनों का आयात बढ़कर नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसकी मात्रा तथा उस पर खर्च होने वाली राशि- दोनों ही बढ़कर शीर्ष स्तर पर पहुंच गई। यह स्थिति तब हुई जब केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने दावा किया कि वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच की अवधि के दौरान दलहनों का घरेलू उत्पादन 47 प्रतिशत बढ़ा है।

दलहन: : चना कांटा 5950 से 6000, डंकी 5200 से 5500, विशाल 5750 से 5800, काबुली चना 8800 से 9500, रशियन 5800 से 6100, बिटकी 5300 से 5400, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6700, महाराष्ट्र लाल 6600 से 6900, कर्नाटक 6800 से 6900, निमाड़ी 6000 से 6600, मूंग बेस्ट नया 7200 से 7300, एवरेज 6७00 से ७०00, मोगर 5600 से 6200, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7400, बोल्ड 7400 से 7600, मीडियम 6200 से 6500 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7300 से 7500, मीडियम 7700 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7500 से 7600, फूल 8700 से 8900, बेस्ट तुवर दाल 9200 से 10300, ब्रांडेड तुवर दाल 10700, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 9000 से 9200, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 10000 से 10100, उड़द दाल मीडियम 8650 से 8750, बोल्ड 8850 से 9050, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।