{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रेल यात्रियों की हुई मौज,भोपाल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल शुरू ,सिर्फ 200 रुपए में मिलेगा कमरा

Railway passengers are delighted, Pod Hotel started at Bhopal Railway Station, room available for just Rs. 200
 

 रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल रेलवे जंक्शन पर पॉड होटल की शुरुआत कर दी है। कोई भी यात्री यहां पर 200 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से पैसे देकर इसका आनंद उठा सकता है। इस पॉड होटल का उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा तथा डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने किया। मध्यप्रदेश का यह पहला पॉड होटल है, जो शुरू हो गया है। 


रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल खुल गया है। इसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है। 


जापान से प्रेरित तकनीक
यह पॉड होटल जापान से प्रेरित एक अवधारण है। इसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयां हैं, जिनमें यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है। यह कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या का लाभ उठाने के लिए रेलवे ने यह पॉड होटल शुरू किया है। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जो छल साल के लंबे इंतजार के बाद यात्रियों के लिए उपलब्ध है। 


ऑनलाइन व मैनुअली बुकिंग
इस पॉड होटल की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकती है। जो लोग मैनुअली इसे बुक करना चाहते हैं, वह भी यहां आकर कर सकते हैं। इसके लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य होगा। यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक होगा, जो कम खर्च में ठहराना चाहते हैं। देश का पहला पॉड होटल मुंबई में 2021 में शुरू हुआ था। भोपाल का यह पॉड होटल मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा होटल होग।

 
प्रति घंटा के हिसाब से देना होगा खर्च
यात्री कई बार ट्रेन के इंतजार में स्टेशनों पर बैठे रहते हैं। इसलिए इस पॉड होटल का खर्च घंटे के हिसाब से रखा गया है। एक घंटे के लिए 200 रुपये रखे गए हैं। यदि यात्री एक घंटे से पहले ही पॉड होटल को छोड़ देता है तो भी उसे 200 रुपये देने होंगे। ऐसे में यह यात्रियों के लिए एक उच्च श्रेणी की सुविधा होगी।