{"vars":{"id": "115716:4925"}}

मध्यप्रदेश के महू में गाय काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर असामाजिक तत्‍वों ने किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

​​​​​​​

 

महू,29 मई(इ खबर टुडे ) । महू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को बंडा बस्ती में अवैध बाड़े में गाय काटने की सूचना पर बजरंग दल और पुलिस मौके पर पहुंची।

 प्राथमिक रूप से जांच में सामने आया कि बाड़े में 8 गोवंश काटे गए थे। जिसके बाद पुलिस ने गोवंश को जब्त करने कि कार्रवाई शुरू की और मौके गोवंश ले जाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। 

इसी बीच बंडा बस्ती में वर्ग विशेष के लोग जमा हो गए और पुलिसकर्मी व कैंटोनमेंट के लोगों पर पथराव कर दिया। इससे स्थिति संवेदनशील बन गई।