{"vars":{"id": "115716:4925"}}

DA Hike Update: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, महंगाई भत्ते में हुई 2% बढ़ोतरी

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, महंगाई भत्ते में हुई 2% बढ़ोतरी
 

Dearness Allowance hike: देश में लाखों की संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं जो सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं। ये कर्मचारी देश के विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधीन सेवाएं देते हैं। इन कर्मचारियों को सबसे अधिक महंगाई भत्ते में सरकार द्वारा की जाने वाली बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार रहता है। विभिन्न राज्यों की सरकार द्वारा समय-समय पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जाती हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलता है। 

सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब बिहार सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कल 17 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार अब खत्म हो गया है। 

बिहार में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हुआ 55 प्रतिशत

बिहार राज्य में कल 17 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट मीटिंग के दौरान राज्य सरकार ने जहां एक तरफ प्रदेश के विकास हेतु कई योजनाओं की घोषणा की वहीं दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी की भी घोषणा की। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ोतरी के साथ 53% से बढ़कर 55% हो गया है।