{"vars":{"id": "115716:4925"}}

सोना 1597 रुपए तो चांदी 387 रुपए महंगी हुई , देखें आज 22 ,24 कैरेट सोने का रेट, दिसंबर महीने तक क्या रहेगा सोने का हाल

 

गणेश उत्सव के बीच चांदी के दाम बुधवार को लगातार पांचवें दिन बढ़ गए। सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक 24-कैरेट सोना 1,597 रुपए महंगा होकर 1,06,021 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 22-कैरेट (जेवराती) सोने के दाम भी 1,463 रुपए बढ़कर 97,115 रुपए हो गई। इस बीच चांदी 387 रुपए महंगी होकर 1,23,220 रुपए किलो का नया रिकॉर्ड छू लिया। इसी साल 2 सितंबर को चांदी 1,22,833 रुपए किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी। चांदी ने इस साल अब तक 43.25% और बीते एक साल में 48.85% रिटर्न दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक इकोनॉमिक रिसर्च ग्रुप के अनुसार, गोल्ड 2025 के अंत तक 99,500 रुपए 110,000 रु./10 ग्राम के दायरे में कारोबार करेगा।

निकट भविष्य में 10% घट सकती है सोने की कीमत

सोने ने साल भर में 48% से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस साल जनवरी से अभी तक 40% तक तेजी आ चुकी है। रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत की संभावना के अलावा निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग को देखते हुए निकट भविष्य में थोड़ी और तेजी देखने के बाद 8 से 10% की गिरावट आने की संभावना है। जो लोग लॉन्ग टर्म के लिए गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं उन्हें इस करेक्शन का इंतजार करना चाहिए। वहीं चांदी में अभी और तेजी आने की गुंजाइश है। ये 1.30 लाख रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। हालांकि बीच में थोड़ी गिरावट देखने मिल सकती है।

एशियाई व्यापार में बुधवार को सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। 

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी व्यापार शुल्कों को लेकर चिंताओं के चलते निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने को चुना। 
हालांकि डॉलर की मजबूती ने बढ़त को सीमित कर दिया। 

सोना और चांदी, दोनों ही इस सप्ताह में अब तक की सबसे मजबूत तेजी दिखा रहे हैं। दुनियाभर में सरकारी बॉन्डों की बिकवाली ने भी निवेशकों को अमेरिकी बाजारों की ओर खींचा है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3545 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4087 सेंट रही। सोना ऊपर में 3547 नीचे में 3526 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4097 नीचे में 4062 सेंट रही। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 107900 
एक दिन पूर्व 106500 
आरटीजीएस 108500 
सोना 22 कैरेट 99400
 चांदी चौरसा 125300 एक दिन पूर्व 124600 

आरटीजीएस में 125500 चांदी टंच 125500 रुपए।

 रतलाम सराफा भाव । सोना 108600 जेवरात 99478 चांदी 125600 रुपए।

 उज्जैन सराफा सोना 24 कैरेट 108000 सोना 22 कैरेट 99000 चांदी 1,25,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।