{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में किसानों का ब्याज हुआ माफ, नायब सरकार ने दी बड़ी सौगात

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में किसानों का ब्याज हुआ माफ, नायब सरकार ने दी बड़ी सौगात
 

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने किसानों द्वारा लिए गए फसली लोन पर बैंकों द्वारा वसूले जाने वाले ब्याज पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य के किसानों को फसलों पर लिए गए ऋण पर ब्याज नहीं देना पड़ेगा। किसानों द्वारा फसलों  पर लिए गए बैंक ऋण पर ब्याज की वसूली न करने हेतु सरकार ने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। 

19 अप्रैल को फसली ऋण पर ब्याज 4% से बढ़कर 7% करने के आदेश किए गए थे जारी

हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने बीते महीने 19 अप्रैल को किसानों द्वारा लिए जाने वाले फसली लोन का ब्याज 4% से बढ़ाकर 7% करने के आदेश जारी किए थे। हालांकि यह आदेश वापस लेने हेतु विपक्षी दलों ने सरकार पर पूरा दबाव बनाया। विपक्षी दलों के दबाव को देखते हुए सरकार ने फसली ऋण पर 7% ब्याज का अपना फैसला वापस ले लिया।

कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर ने ऋण पर ब्याज ना लेने हेतु किया आदेश जारी

प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार  की तरफ से किसानों द्वारा लिए जाने वाले फसली ऋण के ब्याज पर रोक लगाने के बाद कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर की ओर से अब लोन पर किसी तरह का ब्याज नहीं लेने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। नायब सरकार की फैसले से प्रदेश के लाखों करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।