{"vars":{"id": "115716:4925"}}

India Pak war latest update: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध विराम, पाकिस्तान ने भारत से की युद्ध विराम करने की गुजारिश

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले लगातार चार दिन से चल रहे युद्ध पर आज शाम 5:00 बजे से विराम लग गया है। युद्ध विराम की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन पर वार्तालाप की। 
 

INDIA PAKISTAN CEASEFIRE UPDATE: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले लगातार चार दिन से चल रहा आज शाम को 5:00 बजे समाप्त हो गया है। पाठकों को बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जिस कारण से आज पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से युद्ध विराम करने की अपील की। ज्ञात हो कि कल 9 मई की रात को पाकिस्तान की तरफ से  पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन अटैक किया था। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। 

भारतीय सेना कड़ी जो अभी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने आज युद्ध विराम के लिए भारत से अपील की थी जिस पर भारत सहमत हो गया है। शुक्रवार को रात के समय पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से हुए करीब 25 धमाकों से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने कई पाकिस्तानी हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिये नाकाम कर दिया।

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने दी युद्ध विराम की जानकारी 

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले लगातार चार दिन से चल रहे युद्ध पर आज शाम 5:00 बजे से विराम लग गया है। युद्ध विराम की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन पर वार्तालाप की। 

इस वार्तालाप में पाकिस्तान के डीजीएमओ और भारतीय डीजीएमओ के बीच आज शाम 5:00 बजे से युद्ध विराम हेतु सहमति बन गई है। दोनों तरफ से डीजीएमओ स्तर पर हुई बातचीत में दोनों पक्ष आज शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने के लिए राजी हो गए हैं।