बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्य ने दुनिया को कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। भले ही प्रियंका चोपड़ा विदेश में शिफ्ट हो चुकी है लेकिन आज भी लोग उनके दिलकश अदाओं के दीवाने हैं और एक झलक पाने के लिए तरसते हैं।
प्रियंका चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। प्रियंका चोपड़ा ने मनारा चोपड़ा के पिता और अपने फूफा रमन राय हांडा के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दे कि बीती रात उनका निधन हो गया।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए मन्नारा चोपड़ा के पिता और अपने फूफा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि रमन अंकल आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस पोस्ट में उन्होंने उनकी पत्नी कामिनी हांडा बेटी मन्नारा चोपड़ा और मिताली हांडा को भी टैग किया है।
देश के बड़े वकील थे रमन हांडा
रमन हांडा पैसे से एक बड़े वकील थे। उनका एकाएक निधन हर किसी को हैरान कर रहा है। पिछले कुछ समय थे वह बीमार चल रहे थे। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका काफी गहरा रिश्ता था।
सबसे पहले मनारा चोपड़ा ने शेयर की थी पिता के निधन की न्यूज़
रमन हांडा के निधन पर सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी। मन्नारा चोपड़ा ने बताया था कि गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि 16 जून 2025 को मेरे पिता का निधन हो गया। 18 जून को दोपहर 1:00 बजे उनका अंतिम संस्कार अंबोली शमशान घाट मुंबई में किया जाएगा।रमन राय हांडा के निधन से प्रियंका चोपड़ा का परिवार बेहद दुखी है। उनकी मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।