{"vars":{"id": "115716:4925"}}

गेहूं 3000, डॉलर चना 9150, मेथी 6840, सरसों, धनिया सहित देखिए मंडी में अन्य फसलों के भाव

 

सोयाबीन की नई आवक शुरू होते ही भाव में भारी गिरावट शुरू हो गई। पुराना सोयाबीन किसान भारी मात्रा में बेचने लाने लगे हैं, इससे मंडी में किसानों का मेला लगने लगा है। नई सोयाबीन की भारी आवक शुरू होने पर 3800 से 4000 रुपए भाव की स्थिति अभी से बताई जाने लगी है। वहीं भाव कम मिलने पर जिले सहित प्रदेश में सोयाबीन की बोवनी का रकबा घटा है।

मंडी में नया सोयाबीन 25 से 30% पानी वाला और 4 किलो मिट्टी वाला 9560 क्वालिटी का 16 बोरी 3500 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि पुराना सोयाबीन 100 रुपए घटकर 4400 से 4482 ही बिक पाया। करीब 8000 क्विंटल सोयाबीन 3.30 करोड़ रुपए का बिका। किसान कमल पटेल ने बताया लेट वैरायटी की सोयाबीन को पकने में समय लगेगा। इस पर एक हल्की बारिश की जरूरत पड़ रही है। अगर दो-चार दिन में पानी गिरे तो फसल सभलेंगी। इधर, छड़ावद के किसान ओमप्रकाश व सत्यनारायण ने बताया पानी में डूबी सोयाबीन तो लगभग समाप्त हो चुकी है। दाने ही गायब हो गए। इन क्षेत्रों का सर्वे भी होना चाहिए। कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया नए और पुराने सोयाबीन की आवक का प्रेशर होने से सोयाबीन प्लांट ने खरीदी ऑफर में कमी आई है।

नीमच मंडी | गेहूं 2380 से 3005,

मक्का 1900 से 2239, जी 2250 से 2595, उड़द 3111 से 5311, चना 4500 से 5801, मसूर 6000 से 7752, चना डॉलर 5500 से 9150, सोयाबीन 3991 से 4600, रायड़ा (सरसों) 5401 से 6711, मूंगफली 4000 से 5900, अलसी 5500 से 7791, तिल्ली 5000 से 11500, पोस्ता 75000 से 148000, मैथी 3400 से 6840, धनिया 4000 से 7660, अजवाइन 5000 से 12711, इसबगोल 7800 से 11800, कलौंजी 12000 से 22200, लहसुन 3951 से 13141, प्याज 361 से 1350, अश्वगंधा 12000 से 33000, तुलसी बीज 6500 से 15000, चिया बीज 12500 से 22600, किनोवा 3050 से 6900 रुपए।

सैलाना मंडी सोयाबीन 4000 से 4470, गेहूं 1951 से 2941, चना 5599, रायड़ 6271, प्याज 100 से 1200, लहसुन 1450 से 7400 रुपए।

रतलाम मंडी | गेहूं शरबती 3156,

गेहूं लोकवन 2370 से 2999, चना विशाल 5100 से 5415, चना इटालियन 4801 से 5591, चना डॉलर 7941 से 9960, सोयाबीन पीला 3200 से 4552, मटर 3450 से 5930, लहसुन 1000 से 9500, प्याज 296 से 1396 रुपए। नामली मंडी | गेहूं लोकवन 2560 से 2781, सोयाबीन पीला 3000 से 4368, लहसुन 2000 से 10866, प्याज 200 से 900 रुपए।

जावरा मंडी | सोयाबीन 4150 से 4500, रावा 6350 से 6745, अलसी 7190 से 7940, तिल 6100 से 10300, गेहूं 2500 से 3299, चना 5130 से 6201, चना डालर 7700 से 9700, मुंग 6400, मसूर 3500 से 7320, बटला 2500 से 5101, मैथीदाना 4780 से 9700, असालीया 6000 से 6200, कलौंजी 16800 से 20100, जीरा 15000 से 17000, खसखस 108000 से 144800, ईसबगोल 7500 से 8600, तुलसी 10500 से 15000, धनिया 5800 से 7300, लहसुन 2000 से 17901, प्याज 275 से 1220, किनौवा 2700 से 3500 रुपए।

मंदसौर मंडी | मक्का 1702 से

2156, उड़द 3700 से 4580, सोयाबीन 3500 से 4400, गेहूं 2400 से 2880, चना 4800 से 5831, मसूर 6300 से 7501, धनिया 5130 से 7411, लहसुन 2600 से 12500, मैथी 3600 से 5618, अलसी 6950 से 7621, सरसों 6507 से 6796, तारामीरा 5051, इसबगोल 9000 से 11199, प्याज 260 से 1060, कलौंजी 17880 से 18601, तुलसी बीज 11000 से 15351, डॉलर चना 6100 से 8800, तिल्ली 6800 से 9800, मटर 4381 से 4750, असालिया 6001 से 6501, जी 2220 से 2440, मूंग 600 8282,