India e passport क्या काम आने वाला है, इसे कैसे बनवा सकते हैं, देखें पूरी प्रक्रिया
INDIA E PASSPORT: भारत सरकार ने 2024 में यात्रियों की निजी जानकारी और ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए India e-Passport की शुरुआत की थी। इस पासपोर्ट में एक चिप लगी होती है, जो यात्रियों की निजी जानकारी को ज्यादा सुरक्षित बनाती है। इस पासपोर्ट को यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसके लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं।
India e-passport को इलेक्ट्रॉनिक या फिर बायोमेट्रिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। इसमें जो चिप लगी होती है, उसमें यात्रियों की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होती है। इसमें यात्रियों की बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज होती है। इस बॉयोमेट्रिक क जानकारी में उंगलियों के निशान, फोटो तथा यात्री की पर्सनल जानकारी शामिल होती है। इस चिप के जरिये यात्रियों की सभी प्रकार की जानकारी सुरक्षित होती है। इस चिप के स्कैन करके ही यात्री की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पहले यह सेवा केवल गोवा, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई और जयपुर में ट्रॉयल के रूप में शुरू की गई थी, लेकिन अब यह पूरे देश में लागू की गई है। यह India e-Passport बनवाने के लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें इंडिया ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन
यदि आप ई-पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा और यहां पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें न्यू रजिस्ट्रेशन में आपकी सभी प्रकार की जो भी जानकारी मांगी जाए, जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके आधार पर आपको इस साइट पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको फ्रेश पासपोर्ट या फिर री-इश्यू पासपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां से आपको फार्म डाउनलोड करना होगा और इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद आपको अपना पहचान-पत्र, जन्मतिथि, एड्रेस प्रूफ आदि के कागजात सबमिट करने होंगे। इस फार्म को भरने के बाद आपको यह फार्म स्कैन करके अपलोड करना होगा। यह सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट और फार्म आप एक्सएमएलल की तरह सबमिट करें। सभी प्रकार की जानकारी देने के बाद आप जब फार्म सबमिट करेंगे तो आपको इसकी ऑनलाइन फीस भी कटवानी होगी।
इसके बाद आपको Appointment date मिल जाएग। इस डेट पर आपको पासपोर्ट सहायता केंद्र पर जाकर अपने कागजात की वेरिफिकेशन करवानी होगी। इसके लिए आपको सभी प्रकार को ओरिजनल कागजात लेकर जाने होंगे। सभी प्रकार की वेरिफिकेशन होने के बाद आपके घर पर पासपोर्ट डिलीवर हो जाएगा। यदि आपको ई-पासपोर्ट अप्लाई करना है तो यही पात्रता रहेगी, जो सामान्य पासपोर्ट के लिए होती है।