{"vars":{"id": "115716:4925"}}

कृषि मंडी में व्यापारियों ने डॉलर चना खरीदने से हाथ खींचे, भाव में 1 हजार रुपए तक गिरावट, देखें अन्य फसलों के भाव

 

मंडी में 7000 से 9200 रुपए के नीलामी भाव चल रहे हैं। डालर चने में खरीदारी नहीं होने से चार दिन में 150 रुपए की कंटेनर में गिरावट दर्ज हो गई है। 11350 कंटेनर वाला अब 11200 हो गया। इधर डालर चने की घरेलू मांग 10 दिन से बंद है। पोर्ट पर डालर चने के सौदे भाव का सिर्फ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सौदा नहीं हो रहा है।

12000 रुपए क्विंटल भाव की संभावना समाप्त होने के बाद वर्तमान 11200 रुपए के भाव में 500 रुपए की गिरावट होना भी आगे माना जा रहा है। उज्जैन मंडी में इस हफ्ते सबसे कमजोर आक्क डालर चने की रही। देखा जाए तो सैंपल आवक में अधिकतम 9200 रुपए क्वालिटी अनुसार नीलामी के भाव चल रहे है। कारोबारी हजारीलाल मालवीय के पास राजस्थान, उत्तर प्रदेश और साउथ की मांग नहीं आने से प्राइवेट सोदों से भी हाथ खींच लिए हैं। इंदौर कंटेनर 44बाय 46 के भाव 11200 व्यापार के भाव पहले से 150 रुपए मंदा है। छोटा हल्का डालर 8050 से 8930 रुपए एवरेज, मोटा दाना 9305 से 9665 रुपए, बेस्ट 9745 से 9905 रुपए, बोल्ड 10200 रुपए और सुपर 10440 रुपए और रसियन डालर 5405 रुपए ही रह गया है।

गेहूं, मक्का ,उड़द, चना, सोयाबीन, मेथी ,लहसुन, प्याज, आलू भाव

गेहूं 2430 से 3031, मक्का 2032 से 2176, जी 2310 से 2495, उड़द 5801 से 7625, चना 5500 से 6031, मसूर 5412 से 7790, चना डॉलर 6750 से 9700, सोयाबीन 4200 से 4835, रायड़ा (सरसों) 5450 से 6965, मूंगफली 3100 से 5300, अलसी 6190 से 7916, तिल्ली 5300 से 11001, पोस्ता 96000 से 147000, मेथी 4000 से 6980, धनिया 6000 से 7701, अजवाइन 6800 से 17400, इसबगोल 7101 से 11600, कलौंजी 8500 से 21625, लहसुन 4150 से 13400, प्याज 400 से 1490, अश्वगंधा 10000 से 28000, तुलसी बीज 3500 से 18000, चिया बीज 10000 से 20775, किनोवा 2100 से 3801 रुपए।