{"vars":{"id": "115716:4925"}}

पशुओं को चिंचड ,खाज खारिश, जूएं, व मानसून रोग से बचाने के लिए पानी में ये घरेलू दो चीज मिलाकर नहलाएं

 

पशुओं में बाह्य परजीवियों मक्खियों, चीचड़, खाज खारिश (मेंज), जूए आदि से बचाव के लिए पशुपालक देसी नुस्खे अपनाएं।

60 ग्राम गंधक रसायन 1 लीटर पानी में मिलाएं। इस घोल को पशु के शरीर पर छिड़क दें।

तम्बाकू के पत्तों को पानी में उबालकर इससे पशु को नहलाएं।

नीम के पत्तों को रातभर भिगो कर रख दें, उसके बाद उसे पानी को अच्छे से छान लें और पशु को नहला दें।

नीम के तेल को पशु के पूरे शरीर पर अच्छे से लगाएं।

पशुपालकों के लिए चिकित्सकों की सलाह लेना अनिवार्य है।