{"vars":{"id": "115716:4925"}}

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 किलो की कीमत में खरीद लेंगे एक आईफोन, खूबियां कर देगी हैरान
 

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 किलो की कीमत में खरीद लेंगे एक आईफोन, खूबियां कर देगी हैरान
 
 

आम का सीजन चल रहा है। भारत में लोग बड़े चाव से आम खाते हैं। हमारे देश में अलग-अलग प्रजातियों के आम पाएं जाते है जो अपने बेहतरीन स्वाद और विशेषताओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत में मुख्य रूप से लंगड़ा, दशहरी, मालदा,चौसा,फ़ज़ली, आम्रपाली आदि आम मिलते हैं जो कि लोगों के द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं।


आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। फलों के राजा आम का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है।  सबसे महंगा आम भी ₹500 किलो तक हमारे देश में मिल जाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताएंगे जिसके 1 किलो की कीमत ₹500000 तक है। तो लिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम 

 दुनिया का सबसे महंगा आम जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाने वाला आम है।  अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) की कीमत ₹500000 प्रति किलो तक है। इस एक आम का वजन 350 ग्राम होता है और यह स्वाद में बेहद मीठा होता है।

मियाजाकी आम की विशेषताएं 


 पकने के बाद यह आम बैगनी रंग से भी ज्यादा गहरा हो जाता है। यह रेशा मुक्त होता है और औषधिय गुणों से भरपूर होता है। इसको विशेष देखभाल की जरूरत होती है और इस फलों को जालीदार कपड़ों से लपेट दिया जाता है। इसकी मांग अधिक है यही वजह है कि इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है।


 इस आम के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती है। इस आम को दुकानों में नहीं बेचा जाता बल्कि इसकी नीलामी की जाती है। नीलामी करके इसके कीमत के बारे में पता किया जाता है।