{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Railway rules for womens :ट्रेन में सफर के दौरान हर महिला को ये 5 सुविधाएं देता है रेलवे, हर महिला को पता होनी चाहिए ये बात 

Railway rules for womens
 
Railway rules for womens

Railway rules for womens: रेलवे के द्वारा कई शानदार नियम ट्रेन यात्रा के लिए बनाए गए हैं, फिर भी महिलाएं अकेले ट्रेन में सफर करने से काफी डरती है। रात में महिलाओं के लिए अकेले सफर करना बेहद मुश्किल होता है।


 आप अगर रात को ट्रेन से सफर करने वाली है तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि आपको रेलवे के पांच नियमों के बारे में जानना चाहिए जिसे विशेष कर महिलाओं के लिए बनाया गया है। रात में अगर कोई महिला अकेली सफर करती है तो उसे विशेष अधिकार और सुरक्षा मुहैया कराया जाता है ताकि सफर के दौरान उसे कोई परेशानी ना हो।


 महिलाओं के लिए अलग से रिजर्व कोच की व्यवस्था 


 रेलवे के द्वारा महिलाओं को सहूलियत के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अलग से महिला कोच दिए जाते हैं। इसमें महिला यात्री बिना किसी डर के आसानी से सफर कर सकती है और इसमें पुरुषों की एंट्री पूरी तरह से बैन होती है।


 बिना टिकट महिलाओं को मिलता है यह अधिकार


 अगर कोई महिला बिना टिकट यात्रा कर रही है तो रेलवे उसे रात को ट्रेन से नहीं उतार सकता।

 महिला सुरक्षा कर्मी होती है तैनात 


 महिलाओं की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है। हर कोच में महिला सुरक्षा कर्मी को तैनात किया जाता है और  अगर कोई महिला अकेले सफर कर रही है तो वह किसी भी आपातकाल में महिला सुरक्षा करने से मदद मांग सकती है 


 महिलाओं के लिए अलग से बने होते हैं वेटिंग लाउंज


 रेलवे स्टेशन पर कई बार ट्रेन के लिए लंबे समय तक वेट करना पड़ता है ऐसे में रात के समय अकेली महिला को डर लगता है। रेलवे में महिलाओं के लिए अलग से महिला वेटिंग लाऊंज बनाया है जिसमें महिला बिना किसी डर के आराम से ट्रेन का इंतजार कर सकती है।

सीट चेंज करने की मिलती है सुविधा 


 अगर कोई महिला अकेले सफर करती है तो उसे महिला को रेलवे के द्वारा सीट चेंज करने की सुविधा भी दी जाती है। अगर वह उस सीट पर कंफर्टेबल नहीं है तो TTEसे बात करके सिर्फ चेंज कर सकती है।