मांग कमजोर रहने से प्याज के भाव में नरमी, आलू ,लहसुन की मांग अधिक, भाव में तेजी
Aug 21, 2025, 12:06 IST
स्थानीय चोइथराम मंडी में बुधवार को प्याज की आवक सामान्य से ज्यादा रही, जिससे बाजार में भाव पर दबाव बना। अधिक आवक के चलते प्याज के दाम में एक रुपए प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार सुबह से ही ट्रकों में भरकर बड़ी मात्रा में प्याज मंडी में पहुंचा, जिससे खरीदारों को आसानी से पर्याप्त माल मिल गया। मांग स्थिर रहने के कारण दाम कमजोर हो गए।
प्याज की आवक 65 हजार, लहसुन 6 हजार, आलू 8 हजार कट्टे रही। आलू चिप्स 1250 से 1300 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700
प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500
प्याज लोकल 1200 से 1300
एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900
गोल्टी 500 से 600
लहसुन सुपर बोल्ड 6000 से 8000 मीडियम 4000 से 5000 बारीक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।