Gold Price: सोना के भाव कायम कर रहे हैं आए दिन नए रिकार्ड, अप्रैल में 5 हजार बढ़े दाम
Gold Rate Update: देश में तीन माह से हर दिन बढ़ रहे सोने के दामों ने नया रेकॉर्ड कायम कर लिया है। पहली बार सोने के भाव 95100 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गए। इसी तरह चांदी के भाव भी दूसरी बार 98 हज़ार प्रति किलो के आसपास हो गए हैं। सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी का क्रम नए साल की शुरुआत के साथ ही हुआ, जो अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कारोबारियों का मानना है कि मई माह में सोना एक लाख रुपए दस ग्राम तक पहुंच सकता है।
बाजार के जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कारणों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। जहां एक साल पहले फ़रवरी 24 में सोने का भाव 60000 प्रति 10 ग्राम था वही चांदी का भाव 75000 हजार रुपए किलो के आसपास था।
लगातार बढ़ती सोने चांदी की कीमतों ने अप्रैल माह में तेजी दिखाई दी। माह की पहली ही तारीख से वर्तमान में चल रहे भाव की बात करें तो सोने ने 5000 रुपए के आसपास प्रति दस ग्राम के आसपास का रिटर्न दिया है।
फरवरी को सोना 84400 रुपए दस ग्राम और चांदी 94750 रुपए किलो थी। कारोबारियों के अनुसार इन धातुओं के दाम में तेजी अभी भी बनी हुई है। भाव में गिरावट आने के बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते, जिससे आने वाले समय में और सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी बनी रहेगी। व्यापारियों ने बताया की रोज़ाना चांदी और सोने के भाव बढ़ रहे
निवेशक भी अब सोना एक लाख तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए निवेश कर रहे है। निकट भविष्य में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की संभावना कम बन रही है। शादी ब्याह के लिए 90 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव में सोने के जेवर बना कर देने की बुकिंग कर रखी थी, अब इतने महंगे भाव में उनका जेवर तैयार कर कर ग्राहकों को देना पड़ रहा है। जिस तरह से दाम बढ़ रहे है, उससे लगता है यह मई अंत तक एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच सकते है।