{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आसमान से बरसेगी आफत : मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर ओले गिरने की आंशक

 

आजकल मौसम दिन प्रतिदिन बदलता देखा जा सकता है। कभी बारिश तो कभी आंधी आती रहती है। इन दिनों सबसे बड़ी समस्या ओलावृ​ष्टि की होती है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार होने को है लेकिन किसानों की बदलते मौसम के कारण चिंता बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में दो दिन में ओलावृ​ष्टि की आशंका जताई है। इससे किसानों की जान हलक में अटक गई है।


मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के सात जिलों मंडला, बालाघाट, सीधी-सिंगरौली समेत कुछ अन्य जिलों में दो दिन तक ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तेज आंधी व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल व जबलपुर में भी मौसम खराब रहने के संकेत मिले हैं। वीरवार सुबह कई क्षेत्रों में कुछ जगह बारिश की हल्की बोछार हुई। कई क्षेत्रों में सुबह ही घने बादल छा गए थे। बूंदाबांदी के साथ-साथ आसमान बिजली कड़कने की आवाजें आती रहती। लोगों को इस बूंदाबांदी ने सहमा दिया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोक नगर, गरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला और मेहर जिलों में भी मौसम परिवर्तनशील चल रहा है।


हवाओं की गति तेज
मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में रातभर हवाओं की गति तेज रही। इस हवा की तेज इतनी तेज रही कि सब कुछ हिल गया। उमरिया में हवा की गति 36 किलोमीटर प्रति घंटा, सिवनी में 34 किलोमीटर प्रति घंटा तथा शहडोल में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज रही। इसके अलावा इन क्षेत्रों में बूंदों की बौछारें भी गिरी। हवाओं की गति तेज होने के कारण तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में 2.6 एमएम बारिश हो चुकी है। इस कारण कई स्थानों पर बारिश के कारण फसलों में नुकसान हो गया है।


इन क्षेत्रों में भी बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली, पन्ना, सीधी, मैहर, दक्षिणी छतरपुर, विदिशा, उत्तरी उमरिया, कटनी, पश्चिम रीवा और मऊगंज जिलों में भी मौसम बदल रहा है। यहां पर भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। यदि इन क्षेत्रों में भी बारिश होती है तो फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।


मौसम बदलने के कारण
इस समय मौसम बदलने का कारण दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के ए​क्टिवेट होना बताया जा रहा है। यहां से एक टर्फ भी गुजर रहा है जो मौसम को बदल रहा है। प​श्चिमी विक्षोभ के ए​क्टिव होने के कारण भी मौसम बदल रहा है। प​क्षिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलती हैं और गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना बढ़ जाता है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 25 मार्च के बाद प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा।