{"vars":{"id": "115716:4925"}}

गणेश चतुर्थी से पहले त्यौहार की तैयारी को लेकर किराना बाजार में जबरदस्त तेजी

 

गणेश चतुर्थी के पहले  थोक किराना बाजार में त्योहार की तैयारियों के चलते ग्राहकी में सुधार देखने को मिला। खासतौर पर पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री की डिमांड बढ़ी है। बाजार के व्यापारियों ने बताया कि पूजन सामग्री, सूखे मेवे में मांग निकली हैं। खारक बाजार में सोमवार को पांच गाड़ियों की आवक रही।

अचानक बढ़ी आवक के चलते मांग कुछ समय के लिए थम गई, जिससे इसके भाव में नरमी आ गई। खरीदार फिलहाल देख-परख कर खरीदारी कर रहे हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, वैसे ही मांग फिर से बढ़ सकती है। बादाम की कीमतों में सोमवार को 20 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। बाजार में बादाम 690 से 710 रुपए और कुछ क्वालिटी 730 से 745 रुपए प्रति किलो तक बिकी।

व्यापारियों का कहना है कि आयात महंगा पड़ने लगा है, जिस वजह से बादाम की कीमतों में उछाल आया है। विदेशी बाजारों से आने वाले माल पर बढ़ी लागत का असर घरेलू बाजार में साफ दिख रहा है। खोपरा बूरे की मांग बाजार में लगातार बनी हुई है। पूजा सामग्री में इसकी खपत अधिक होती है।

गणेशोत्सव में खोपरा बूरा का इस्तेमाल बढ़ता है, जिससे खोपरा बूरे के व्यापार
में अच्छी तेजी बनी हुई है। आगामी गुरुवार को मनाई जाने वाली ऋषि पंचमी और हल छठ को लेकर मोरधन की मांग बढ़ी है। विशेष रूप से उपवास और व्रत के लिए इसका उपयोग होता है। बाजार में मोरधन की खरीदी जोरों पर है और व्यापारी अच्छे ऑर्डर मिलने से उत्साहित हैं।

गणेश चतुर्थी को देखते हुए पूजन सामग्री जैसे कपूर, नारियल आदि की मांग बढ़ी है। ग्राहक दुकानों पर आकर थोक में सामान ले रहे हैं। इससे बाजार में चहल-पहल और खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शकर के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। हालांकि भाड़ा और बारिश के कारण आवक प्रभावित हो रही है। लेकिन मांग कम होने के चलते फिलहाल स्थानीय बाजार पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है।

शकर 4280 से 4300 गुड़ कटोरा 4400 से 4500 लड्डु 4900 से 5000 भेली 4000 से 4100 गिलास 4900 से 5200 हल्दी काड़ी 165 से 225 लाल गाय 256 से 268 हल्दी पाउडर 501 - 2950 खोपरा गोला 300 से 310 बक्से में 320 से 340 खोपरा बूरा 4000 मीडियम 5300 व्हील 6100 साबूदाना 4300 से 4500 बेस्ट 4600 से 4800 ग्लास 6100 ,

रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5350 500 ग्राम 5450 लूज 4750 सच्चामोती (रजि.) 1 किग्रा 5200 500 ग्राम 5300 लूज 4600 सच्चामोती पोहा 1 किग्रा 5550 500 ग्राम 5650 मोरधन मोटा 6800 से 7000 बारीक 103 से 108 कालीमिर्च 709 से 712 मिनीमटर 744 से 750 मटरदाना 792 से 795 जीरा 215 से 240 बेस्ट 250 से 270 सौंफ मोटी 130 से 145 बेस्ट 185 से 285 एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450 बारिक 290 से 350 नारियल मद्रास पानीवाला 120 भरती 3700 से 3750 160 भरती 4100 से 4150 200 भरती 4700 से 4800 250 भरती 5100 से 5250 लौंग 760 से 780 बेस्ट 800 से 820 जायफल 680 से 700 जावित्री 1950 से 2000 बड़ी इलायची 1550 से 1850 बेस्ट 1950 से 2050 पत्थर फूल 300 से 350 बेस्ट 475 से 575 बाद्यान फूल 475 से 500 बेस्ट 500 से 575 शाहजीरा खर 350 से 450 ग्रीन असल 925 से 950 दालचीनी 235 से 245 सिगार 421 से 451 तेजपान 90 से 95 तरबूज मगज 535 से 600 खरबूज मगज 320 से 340 नागकेसर 940 से 965 सौंठ 280 से 340 खसखस 950 से 1250 बेस्ट 1350 से 1450 धोली मूसली 1700 से 1825 सिंघाड़ा