Movie prime

मरे हुए व्यक्ति के इन चीजों का गलती से भी नहीं करना चाहिए उपयोग, वरना लग जाएगा पितृ दोष 

 

 गरुण पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई है जिसे मानकर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है। गरुण पुराण में मृतकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। इस पुराण के अनुसार मृतक के कुछ चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना पितृ दोष  लग जाता है और परिवार की बर्बादी शुरू हो जाती है।


 सनातन धर्म में गरुण पुराण का महत्व


 सनातन धर्म में गरुण पुराण का विशेष महत्व है। इसमें बताई गई बातों का विशेष रूप से पालन किया जाता है। गरुण पुराण में मृतकों को लेकर कई बातें बताई गई है। तो आईए जानते हैं मृतको के किन चीजों का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल...


 गहनों का इस्तेमाल


 अगर कोई व्यक्ति मर जाता है तो उसके गहनों का भूल कर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार मृतक के शरीर की ऊर्जा उसके गहनों में होती है। उसे पहनने से आत्मा आकर्षित हो सकती है इसलिए मृतक व्यक्ति के गहनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


 मृतक के कपड़ों का इस्तेमाल

 अगर कोई व्यक्ति मर जाता है तो उसके कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार मृतक के कपड़ों को दान में दे देना चाहिए।


 घड़ी का इस्तेमाल


 अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके घड़ी का कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार अगर मृतक के घड़ी का इस्तेमाल कोई व्यक्ति करता है तो उसे पितृ दोष लग सकता है और उस व्यक्ति की बर्बादी शुरू हो जाएगी। मृतक की घड़ी में उसकी ऊर्जा बसती है। अगर उसकी घड़ी का इस्तेमाल कोई करता है तो आत्मा आकर्षित होती है।


 जूते चप्पल का इस्तेमाल

 मृतक के जूते चप्पल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आ सकती है। गरुण पुराण में इसे निषेध बताया गया है।

Note: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी के आधार पर दी गई है, ekhabartoday इसकी पुष्टि नहीं करता)