Movie prime

अधिकतम एक्सरसाइज सहित यह सात आदत बना रही शुगर का मरीज 

 

कम सोने, पानी कम पीने, कम खाना खाना, अधिक एक्सरसाइज से बढ़ रहा ब्लड शुगर

देश में शुगर के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। इसके पीछे मुख्य रूप से गलत जीवनशैली को मान रहे है। हालांकि सेहत को सुधारने के लिए एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है, लेकिन अधिकतम एक्सरसाइज भी आपको बीमार डाल सकती है और शुगर का मरीज बना सकती है। बांबे अस्पताल मुंबई के विशेषज्ञ डा. राहुल का कहना है कि सात आदत लोगों को शुगर का मरीज बना रही है। इसलिए शुगर से बचना है तो इसमें सुधार की जरूरत है। अगर कम सोते हैं, पानी कम पीते हैं या खाना स्किप करते हैं तो ये सभी आदतें आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं। ये सिर्फ डायबिटीज से पीड़ित नहीं, सामान्य लोगों के लिए भी खतरा है। कई बार साधारण आदतें शुगर को बिगाड़ सकती हैं। यह आदत लोगों को शुगर का मरीज बना रही है। 

 कम नींद लेना 
सात घंटे से कम नींद लेने वालों में इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ने और शुगर लेवल्स बिगड़ने की शंका ज्यादा होती है। अच्छी नींद  बेटीज मैनेजमेंट का अहम हिस्सा है।

गलत फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग कुछ लोगों के लिए काम कर सकती है। बिना गाइडेंस के फास्टिंग से स्ट्रेस हॉर्मोन एक्टिव होते हैं, जिससे शुगर लेवल फ्लक्चुएट करने लगते हैं।

कम पानी पीना 
ग्लूकोज बढ़ने पर यूरीन (पेशाब) की मात्रा बढ़ती है, जिससे शरीर में पानी की कमी होती है। ऐसे में ब्लड शुगर और बिगड़ सकता है। इसलिए पानी पीते रहना चाहिए।

अधिकतम एक्सरसाइज
बिना सही डाइट लिए, बहुत इंटेंस वर्कआउट कर रहे हैं, तो इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) बढ़ सकता है। इससे शुगर लेवल कम होने की बजाय उल्टा बढ़ जाता है। इसलिए एक्सरसाइज हमेशा धीरे-धीरे शुरू करें।

क्रॉनिक स्ट्रेस
हमेशा तनाव में रहना डायबिटीज को और बिगाड़ सकता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर में ऐसे हॉर्मोन एक्टिव हो जाते हैं जो ग्लूकोज लेवल को ऊपर ले जाते हैं।

लेट-नाइट खाना
कई लोग रात को देर से खाना खाते हैं और तुरंत सो जाते हैं। इससे शरीर की इंसुलिन  सिटिविटी कम होती है व शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

अनबैलेंस्ड डाइट
बहुत से लोग पैक्ड स्नैक्स पर निर्भर रहते हैं। जैसे कुकीज, बिस्किट्स, फ्रूट जूस आदि। इनमें रिफाइंड कार्ब्स ज्यादा व प्रोटीन कम होता है। इससे शुगर अचानक बढ़ता है।