Movie prime

स्वर्ग की तरह खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश की ये पांच जगहें,  इनके आगे शिमला, मनाली, लोनावला भी हैं फेल

स्वर्ग की तरह खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश की ये पांच जगहें
 

 गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है। समर वेकेशन में लोग अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने जाते हैं। ज्यादातर लोग हिमाचल और उत्तराखंड पहाड़ों का दृश्य देखने जाते हैं। अगर हर बार हिमाचल प्रदेश जाकर आपको बोरियत महसूस होने लगी है तो आप एक बार मध्य प्रदेश के हिल स्टेशनों पर जरूर जाएं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।


 मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और यह अपने ऐतिहासिक चमत्कारों और वाइल्ड सेंचुरी के लिए पूरे दुनिया में फेमस है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की हरियाली के बीच कुछ ऐसे हिल स्टेशन है जहां जाकर आप गर्मी के तपिश से राहत पा सकते हैं।


 पंचमढ़ी 

 पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।सतपुड़ा रेंज के भीतर आप अनोखे झरने, हरे भरे जंगल और प्राचीन गुफाएं देख सकते हैं। धूपगढ़ की ओर जाने वाले रास्तों पर आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां जाना खर्चीला भी नहीं है और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी आपको बेहद पसंद आएगी।


तामिया 


 प्रकृति के गोद में बसा तामिया मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह उन लोगों के लिए बेहद खास है जो एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं। प्रकृति के गोद में बस यह हिल स्टेशन आपको शांति और सुकून देगा। यहां एक खूबसूरत वॉटरफॉल है जहां 100 मीटर की ऊंचाई से झरना गिरता है। यहां जाकर आप नेचर का मजा ले सकते हैं.


 चंदेरी


 जब भी लोग मध्य प्रदेश का नाम लेते हैं तो एक बार चंदेरी का नाम जरूर लेते हैं। चंदेरी शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर 656 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ियों के गोद में बसा है। यहां आप प्राचीन स्मारकों और महलों को देख सकते हैं।


 मांडू

 मांडू मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत टूरिस्ट पैलेस है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां एक खूबसूरत किला है। यह वही किला है जो राजश्री जहाज महल समुद्र के बीच तैरता हुआ लगता है। यहां सूर्यास्त का अद्भुत नजारा दिखाई देता है।


 अमरकंटक

 अमरकंटक मध्य प्रदेश का एक पवित्र तीर्थ स्थल भी माना जाता है। यहां नर्मदा सोन और जोहिला नदी का सोर्स है। यहां जाकर आप प्रकृति के खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।