Movie prime

दालों के रेटों में आई कमी, धन की कमी से बढा संकट, बिक्री में गिरावट

दालों के रेटों में आई कमी, धन की कमी से बढा संकट, बिक्री में गिरावट
 

मध्यप्रदेश की मंडियों में दलहनों की आपूर्ति लगातार घट रही है, वहीं दालों में बिक्री एकदम कमजोर हो चली है। व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में धन की तंगी के कारण व्यापार की चाल कमजोर हो गई है। मिलर्स जरूरत पूर्ति ही दलहनों की खरीदी कर रहे है। आम का सीजन होने से दालों कि बिक्री में कमी आई है।

मुंबई पोट पर आयातित चना ऑस्ट्रेलिया 5800, तुवर लेमन 6650 व उड़द एफएक्यू 7000 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6000 से 6050, डंकी 5100 से 5200, विशाल 5700 से 5800, मसूर 6200 से 6250, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000, महाराष्ट्र लाल 7000 से 7200, कर्नाटक 7100 से 7300, निमाड़ी 6400 से 6900, मूंग बेस्ट नया 7800 से 8000, उड़द बोल्ड नया 8000 से 8200 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7200 से 8000, मसूर दाल 7800 से 7900, बेस्ट तुवर दाल 9600 से 10700, ब्रांडेड तुवर दाल 11000, मूंग दाल 9000 से 9200, मूंग मोगर 9800 से 10000, उड़द दाल 9100 से 9300, उड़द मोगर 10100 से 10300 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (42-44) 11350, (44-46) 11050, (58-60) 8500, (60-62) 8350 रुपए।