Movie prime

Ujjain-Maksi Road:मध्यप्रदेश में उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोरलेन बनाने के टेंडर जारी

Ujjain-Maksi Road:मध्यप्रदेश में उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोरलेन बनाने के टेंडर जारी

 

Ujjain-Maksi Road: उज्जैन के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्रा​धिकरण ने उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोनलेन करने के लिए टेंडर जारी किए थे, जो खुल गए हैं। यह मार्ग 36.50 किलोमीटर लंबा फोनलेन मार्ग बनेगा। इस दौरान 55 छोटी पुलिया, 9 पुल तथा एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। अब जल्द ही उज्जैन शहर में सिंहस्थ महापर्व के लिए उज्जैन-मक्सी मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस पर 704 करोड़ रुपये की रा​शि खर्च होगी, जिससे यह फोरलेन मार्ग बनेगा। इसके लिए बिड लगाने वाली एजेंसी को फाइनल भी कर लिया है। अगले कुछ दिनों में इस एजेंसी के साथ अनुबंध पूरा होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के फोरलेन बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे सफर भी आसान हो जाएगा। 


फाइनें​शियल बिड भी खुली
पिछले दिनों उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए टेंडर जारी किए थे। यह टेंडर मध्यप्रदेश सड़क विकास प्रा​धिकरण द्वारा जारी किए गए थे। पिछले दिनों इसकी तकनीकी बिड खुल गई थी। इस इस सड़क मार्ग के लिए फानें​शियल बिड भी खुल गई है। इसमें एपेक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर सबसे कम दरों पर मिला, जिसको यह काम अलॉट कर दिया है। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्रा​धिकरण की तरफ से अब कंपनी के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एलओए जारी कर दिया गया है। अब कंपनी के साथ जैसे ही अनुबंध पूरा हो जाएगा, तो इस सड़क मार्ग का काम शुरू हो जाएगा। 


दो महीने का लग सकता है समय
अनुबंध प्रक्रिया को पूरा करने में दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इस मानसून के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस मार्ग पर आने वाली 55 छोटी पुलिया, 9 पुल तथा एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा। इसके अलावा एक पैरेलल ब्रिज भी बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्रा​धिकरण के प्रबंधक एसके मनवानी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए एपेक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के टेंडर की दर सबसे कम मिली, जिस कारण इस कंपनी को यह काम अलॉट कर दिया है। अनुबंध प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके पूरा होने के बाद सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।