Movie prime

Today mandi bhav : सोयाबीन में  100 रुपए तो अन्य फसलों के भाव में भी बढ़ोतरी, देखें आज मंडी के ताजा भाव

 

सोयाबीन में दो दिन में 100 रुपए की भाव वृद्धि हो गई। सोयाबीन तेल भी दो दिन में 2 रुपए किलो महंगा हो गया है। सोयाबीन की नई फसल देरी से आने की संभावना में प्लांट भाव बढ़ाकर खरीदी कर रहे हैं।

मंगलवार को मंडी में मात्र 90 लाख रुपए से अधिक का सोयाबीन बिका। इसमें 50% आवक व्यापारियों की रही। तेजादशमी पर होने से किसान कम आवक लेकर आए। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी गज्जर टाइप सोयाबीन बेचने के लिए मंडी
नीलाम में सोयाबीन 4200 से 4647 रुपए के भाव से बिका।

सोयाबीन प्लांट के खरीदी भाव नीमच लाइन 4750, इंदौर लाइन 4700 रुपए के रहे। सोयाबीन प्लांट इस समय पूर्ण क्षमता से नहीं चलाए जा रहे हैं। तेल तो आसानी से बिक जाता है लेकिन खली के खरीदार नहीं होने से कम भाव पर भी इसकी बिक्री नहीं हो पा रही है। विदेश में देश से सस्ती खली होने से इसका निर्यात घटता जा रहा है। मंडी कारोबारी अमर अग्रवाल का मानना है कि सोयाबीन के प्लांट का मुख्य व्यापार सोयाबीन की खली का होता है। यह अगर बिके तो भाव अच्छे मिले तो प्लांट भी पूर्ण क्षमता से चलाए जा सकते हैं। इधर, किसानों को भी महंगे भाव सोयाबीन की खली बिकने पर ही मिलते है।

खेतों में जलभराव, प्लांट भाव 100 रुपए बढ़ाकर खरीद रहे

इस समय खेतों में जलभराव होने से सोयाबीन की कटाई देरी से हो सकती है। इसी संभावना के चलते 2 दिन से प्लांट भाव ऑफर 100 रुपए बढ़ाकर खरीदी कर रहे हैं। मंडी में तीन से चार दिन तक सोयाबीन की आवक में खासी कमी आगामी त्योहार के चलते बनेगी। ऐसे में भाव कम होने की संभावना नहीं बताई गई है।

इधर तेल बाजार में सीमित खरीदी होने के बाद भी 2 रुपए किलो की तेजी रही। 15 किलो सोयाबीन तेल में 20 रुपए की तेजी दर्ज हो गई है। इस तेजी का मुख्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 88.33 के निम्न स्तर पर आ गया। इससे तेल का लागत खर्च बढ़ गया। देश का व्यापार तो विदेशी मुद्रा डॉलर में होने से तेल तेजी वाले भाव पर खरीदना पड़ रहा है। अब सोयाबीन तेल रिटेल में करीब 137 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि 15 किलो सोयाबीन तेल 2120, 13 किलो सोयाबीन तेल 1870 रुपए के भाव चल रहे हैं।

गेहूं लोकवन आक्क 1010 बोरी 2736 से 3016 गेहूं मालवराज 2500 से 2744 गेहूं पूर्णा 2750 से 2840 गेहूं गज्जर 2600 से 2625 गेहूं देशी 2680 से 2710 सोयाबीन आवक 2267 बोरी 4600 से 4647 चना डालर आवक 34 बोरी 4776 से 5471 मसूर आवक 2 बोरी 4731 से 6001 रुपए के भाव रहे।

आलू, प्याज, लहसुन मंडी आलू आवक 500 कट्टे 500 ये 1200 रुपए प्याज आवक 6500 कट्टे 400 से 1295 रुपए लहसुन आवक 550 कट्टे 900 से 7790 रुपए के भाव रहे।

उज्जैन तेल बाजार : सोयाबीन तेल 15 किलो 2120, सोयाबीन तेल 13 किलो 1870 मूंगफली तेल 15 लीटर 2330 रुपए के भाव रहे।