सोयाबीन में सो रुपए की गिरावट, मंडी नीलामी भाव में ₹50 कम भाव की बोली लगाई गई, देखें आज मंडी भाव
सोयाबीन में 100 रुपए की भाव कमी आ गई। मंडी नीलाम में 50 रुपए कम भाव की बोली लगाई गई। सोयाबीन की तेजी को बड़ा झटका इस समय लगा है। 5000 पहुंचने वाले भाव 4750 पर आकर रुकने लगे हैं। सोयाबीन की खली की बिक्री चार दिन से जाम होने से और स्टॉक वालों की बिक्री सरकार द्वारा सोयाबीन के टेंडर से एक तरफा गिरावट का माहौल सोयाबीन में बन चुका है।
मंडी में गुरुवार को 1 करोड़ 70 लाख रुपए का सोयाबीन किसानों ने 4750 से 4859 रुपए तक बेचा है। इधर, सोयाबीन प्लांट के भाव ऑफर नीमच लाइन 4825, इंदौर 4800 बोले जाने लगे हैं। मंडी के 4 दिन के अवकाश के बाद खुलती मंडी में भी भाव कम रहने की स्थिति बताई गई है।
सोयाबीन की नई फसल को इस समय बारिश मिलने से भी पुराना सोयाबीन कमजोर भाव वाला हो गया है। किसान अधिक भाव मिलने से इस समय ट्राली में 40 क्विंटल से अधिक सोयाबीन भरकर बेचने ला रहे हैं।
सोयाबीन कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया सोयाबीन की तेजी सोयाबीन की खली की बिक्री पर ही आती है। इस समय सोयाबीन खली के भाव 2000 रुपए गिरकर 34000 टन हो गए। इन भावों पर भी खरीदार नहीं होने से यह स्टॉक में डंप है।
गत सप्ताह इसकी यूरोपीय देशों की मांग आने से ही सोयाबीन के भाव बढ़ गए थे। उज्जैन क्षेत्र सोयाबीन वाला माना जाता है। यहां उत्पादकों के पास 3 साल पुराना सोयाबीन का स्टॉक मौजूद है। यह स्टॉक तेजी वाले भाव के लिए रोका गया है। इधर, उज्जैन का सवा लाख बोरी का स्टॉक में 75,000 बोरी बिक चुका है, जबकि 50,000 बोरी तेजी वाले भाव के लिए रोकी गई है। इन्हें 5000 से 5200 भाव की उम्मीद लगी हुई है।