Pregnancy Tips: शादी के कितने टाइम बाद होता है बेबी प्लान करने का सही समय, 90 प्रतिशत लोग कर देते हैं यह गलती
Marriage And Pregnancy Age Tips: भारत देश के अंदर शादी को एक पवित्र बंधन के रूप में देखा जाता है। शादी वह पवित्र बंधन है जिसमें एक लड़का और लड़की बंधकर कर अपने वंश को आगे बढ़ते हैं। आज के दौर में भी भारत देश के अंदर अरेंज मैरिज (Arrange Marriage) को ज्यादा महत्व दिया जाता है। हालांकि बदलते दौर के साथ युवाओं द्वारा लव मैरिज (Love Marriage) करने का प्रचलन भी खूब बढ़ गया है। शादी करने के बाद शादीशुदा जोड़े के मन में सबसे पहला ख्याल अपने वंश को आगे बढ़ने का आता है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 90% शादीशुदा कपल ऐसे हैं, जो शादी के बाद बच्चा पैदा करने के सही समय के बारे में नहीं जानते, या फिर जानकारी लेना नहीं चाहते। लगभग कपल्स यही सोचते हैं कि शादी बच्चे पैदा करने के लिए ही की जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है।
बच्चे पैदा (Pregnancy Tips) करने का भी एक उचित समय होता है। देश में काफी कपल्स ऐसे भी मिल जाएंगे जो कम उम्र में शादी कर लेते हैं और तुरंत बच्चे का प्लान भी बना लेते हैं। ऐसे कपल्स का यह निर्णय मां की स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक है ही, साथ ही साथ बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। ऐसे केस कई बार हमने देखा है कि महिला की जान भी चली जाती है।
आईए जानते हैं किस उम्र में करनी चाहिए शादी और शादी के बाद बेबी प्लान ?
वैसे तो हमारे देश में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शादी करने उमर 18 वर्ष और पुरुष के लिए शादी करने की आयु (Marriage Age Update) 21 वर्ष निर्धारित की गई है। लेकिन बदलते दौर के शादी करने की आयु में भी बदलाव होता जा रहा है। आज के इस दौर में सबसे ज्यादा शादियां 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच आयु होने पर की जा रही हैं। हालांकि कुछ केसेस में 40 वर्ष से ऊपर भी लोग शादी कर रहे हैं।
मैरिज काउंसलर डॉक्टर नेता मेहता ने शादी करने की सही उम्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही 30 साल से कम उम्र में शादी कर लेनी चाहिए। मैरिज काउंसलर नेता के अनुसार अगर आपने उचित समय पर शादी की है तो शादी के 2 वर्ष बाद बेबी प्लान (Baby plan tips) करने का सही समय होता है। अगर अपने छोटी उम्र में शादी तो आपको 24 वर्ष की उम्र होने के बाद ही बेबी प्लान करना चाहिए।
मैरिज काउंसलर मेहता ने बताया कि सुरक्षित गर्भधारण का सबसे उचित समय 24-28 साल की उम्र में होता है। हालांकि शादी और बेबी प्लान के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों के अनुसार शादी करने और बेबी प्लान (Marriage And Baby Plan Age) करने की कोई सबसे अच्छी उम्र या समय नहीं होता, लेकिन हकीकत में सबसे अच्छा समय वह होता है जब आप अपने निजी जीवन में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करने पूरी तरह से सेटल हो जाते हैं।
इसके अलावा जो कपल्स शादी के बाद 30 वर्ष की उम्र होने पर बेबी प्लान (Baby Plan Age Update) करने की सोचते हैं तो उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि 30 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बायोलॉजिकल बदलाव भी होते हैं। ऐसे में शादीशुदा कपल्स के लिए बेबी प्लान करने का सही समय 24 से 28 वर्ष की उम्र में माना गया है।