प्याज में आंशिक तेजी, आलू लहसुन में आवक सामान्य, जाने आज प्लांटो में सोयाबीन भाव
प्याज के दामों में हल्की तेजी दर्ज की गई। भाव 50 पैसे से 1 रुपए किलो तक बढ़े। मंडी में करीब 28 से 30 हजार कट्टों की आवक रही। एवरेज प्याज 6 से 9 रुपए किलो बिका, जबकि सुपर प्याज 10 से 11 रुपए और एक्स्ट्रा सुपर प्याज 11 से 12 रुपए किलो तक पहुंच गया। व्यापारियों के अनुसार अच्छे और सुपर मॉल में ही बेहतर मांग बनी हुई है। लहसुन और आलू की आवक सामान्य रही। मंडी में लहसुन 7000 कट्टे और आलू की आवक 5 हजार कट्टे दर्ज की गई। प्याज-लहसुन की सामान्य सप्लाई से बाजार में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन सुपर क्वालिटी प्याज की डिमांड के चलते उसके दामों में मजबूती दिखाई दी। आलू चिप्स 1350 से 1500 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 5000 से 6000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।
सोयाबीन भाव
एबीआयएस 4425 अडाणी 4525 अग्रवाल 4500 अवी एग्री 4450 बैतूल सतना 4500 कोरोनेशन 4420 धानुका 4525 धीरेंद्र 4550 दिव्य ज्योति 4325 हरिओम 4500 आयडिया 4391 केएन एग्री 4350 खंडवा 4400 एमएस सॉल्वेक्स 4350 नीमच 4500 पतंजलि फूड 4445 प्रकाश 4380 प्रेस्टीज 4500 रामा फास्फेट 4400 आरएच सॉल्वेक्स 4300 सांवरिया 4400 सोनिक 4400 स्नेहिल 4450 सूर्या फूड 4450 विप्पी 4420 रुपए। धुले - दिसान 4500 मालेगांव 4550 मोअल 4521 नंदूरबार 4520 ओमश्री 4500 रुपए। नागपुर आदित्य 4550 एबीआयएस 4520 गोयल 4400 श्यामकला 4550 शालीमार 4621 स्नेहा 4650 तान्या 4601 रुपए। कोटा गोयल 4350 सोयुग 4450 रुपए।

