Movie prime

अब इतने दिन तक राशन नहीं लेते हैं तो कट जाएगा राशन कार्ड , केंद्र सरकार ने किया आदेश जारी

 

छह महीने से राशन नहीं लेने वालों के राशन कार्ड रद्द होंगे। केंद्र ने 22 जुलाई को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2025 अधिसूचित किया है। इसके तहत राशन न लेने वालों के कार्ड निष्क्रिय होंगे। फिर 3 महीने में घर-घर जाकर ईकेवाईसी से दोबारा पात्रता तय होगी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन न लेने वाले भी दायरे में आएंगे। देश में 23 करोड़ सक्रिय राशन कार्ड हैं। इस कवायद में कितने कार्ड रद्द होंगे, यह संख्या जांच के बाद स्पष्ट होगी। सूत्रों के अनुसार राज्यों में 7% से 18% तक कार्ड रद्द हो सकते हैं। 25 लाख से ज्यादा कार्ड डुप्लीकेट होने का अंदाजा है। एक
अधिकारी ने कहा कि इस कवायद का मकसद अपात्रों को बाहर करना है। बता दें कि 2024 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलीकरण में 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड रद्द हुए थे। इसके तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिल रहा है।