Baba Neem Karoli: अगर आप भी चाहते हैं कि बाबा नीम करौली का आशीर्वाद बना रहे, तो अपनाएं ये बातें.
Neem Karoli Baba:आजकर भक्तों के मन पर नीम करोली बाबा पूरी तरह से छाए हुए हैं। उनको बजरंग बली का अवतार माना जा रहा है। उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उनकी कम उम्र में ही शादी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने घर को त्याग दिया। आजकल नीम करोली बाबा लोगों को जीवन में सफलता के लिए कुछ मंत्र भी दे रहे हैं।
नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में मौजूद है। यहां काफी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु नीम करोली बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए आते हें। खास पर्व पर तो यहां लाखों की संख्या में भक्तजन पहुंच जाते है। आजकल नीम करोली बाबा को अटूट भक्ति के लिए जाना और माना जाता है। माना जाता है कि नीम करोली बाबा के मूलमंत्र का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में सफल रहता है। उस व्यक्ति को बाबा के बताए मार्ग पर चलने से नई राह मिलती है। नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको कुछ काम करने होंगे, उसके बाद ही उनके दर्शन होंगे।
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ
यदि आपको नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करना है तो आपको प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। नीम करोली बाबा हनुमान जी के परमभक्त हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन इस उपाय को करने से आपको नीम करोली बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आप कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन भी कर सकते हैं। नीम करोली बाबा कहते हैं कि जो लोग जीवन में गलत काम करके धन अर्जित करते हैं, वह लोग कभी भी अमीर नहीं बन सकते। किसी भी गलत काम को करके धन नहीं कमाना चाहिए। यह धर्म के विपरीत है तथा इससे भगवान नाराज होते हैं।