Movie prime

पशुओं के पास नहीं आएंगे मच्छर- मक्खी, इन दो घरेलू चीजों से बनाए यह देसी जुगाड़

 

पशुपालन भारतीय कृषि का एक अभिन्न अंग है, पशुओं का स्वास्थ्य सीधे तौर पर किसानों के इनकम का साधन है। अगर पशुओं को कुछ होता है तो किसानों की इनकम रुक जाती है, पशुओं के पास में मक्खी और मच्छरों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। मच्छर मक्खी पशुओं को परेशान करने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियां भी साथ लेकर आते हैं। मक्खी मच्छर से छुटकारा पाने के लिए पशुपालक कई उपाय भी कर रहे हैं।

पशुओं में मक्खी मच्छरों का पनपना  गंदगी और नमी कारण बनता है, गोबर मूत्र और बचा हुआ चारा अगर लंबे समय तक एक जगह पर रहे तो इनमें कीटों के लिए प्रजनन स्थल बन जाते हैं। इसके अलावा रुका हुआ पानी भी मख्खी मच्छर को जन्म देता है।

मच्छर मक्खी के नियंत्रण करने के लिए गोबर और अन्य कचरे का समय पर साफ किया जाए, हर दिन पशु के आसपास सफाई करना बहुत जरूरी है। गोबर को तुरंत हटाकर सफाई कर दें, इसके अलावा पशुओं के मूत्र को बहाने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए।

मक्खी मच्छरों को भगाने के लिए बहुत से लोग रासायनिक उपाय करते हैं रासायनिक उपाय पशुओं के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। प्राकृतिक उपाय में नीम का तेल लहसुन के पेस्ट घोल बनाकर छिड़काव करें ,इसके अलावा तुलसी और गेंदे का तेल भी मक्खी मच्छर को भगाने के लिए कारगर होता है ।नीम का तेल पानी में मिलाकर पशु शालाओं की दीवारों और पर्स पर छिड़क दें तो यहां पर मक्खी मच्छर नहीं आएंगे। यह एक प्रभावी और सुरक्षित तरीका है।