भारत में मक्का की खेती में 6.66 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी, आगे मक्का के भाव रह सकते हैं कम, देखें आज मक्का, सोयाबीन, गेहूं,सहित फसलों के ताजा भाव
देश में खरीफ सीजन की प्रमुख फसल मक्का की खेती इस बार जोर पकड़ रही है। किसानों का रुझान इस मोटे अनाज की ओर तेजी से बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार मक्का का कुल रकबा बढ़कर 85.58 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी समय तक यह आंकड़ा 78.92 लाख हेक्टेयर था। यानी 6.66 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। यह रकबा सिर्फ पिछले साल से ज्यादा नहीं है, बल्कि सामान्य औसत क्षेत्रफल से भी आगे निकल गया है। कई राज्यों में अभी भी बुआई जारी है, ऐसे में ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं। मक्का की खेती में आई इस बढ़ोतरी के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। सबसे बड़ा कारण है इस बार सरकार द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना।
केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है, जो कि पिछले साल के 2225 रुपए से 175 रुपए अधिक है। किसानों को बाजार में भी अच्छा दाम मिल रहा है, जिससे उनका उत्साह बढ़ा है। राज्यवार बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र में देखी गई है, जहां मक्का का रकबा 10.51 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 13.84 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। कर्नाटक में यह आंकड़ा 14.60 से बढ़कर 16.28 लाख हेक्टेयर, और राजस्थान में 9.48 से बढ़कर 9.66 लाख हेक्टेयर हो गया है।
गेहूं 2432 से 3059, मक्का 1926 से 2390, जौ 2465 से 2529, उड़द 5600 से 7326, चना 5800 से 6350, मसूर 7351 से 8161, चना डॉलर 5700 से 10800, सोयाबीन 3615 से 4741, रायड़ा (सरसों) 6490 से 6971, मूंगफली 3951 से 5350, अलसी 7202 से 7960, तिल्ली 6700 से 10200, पोस्ता 85000 से 147900, मेथी 4192 से 5531, धनिया 5500 से 7550, अजवाइन 5951 से 14800, इसबगोल 8000 से 11011, कलौंजी 11600 से 21150, लहसुन 4000 से 12750, प्याज 410 से 1364, अश्वगंधा 15700 से 28500, तुलसी बीज 10550 से 14301, चिया बीज 11000 से 20000, किनोवा 2251 से 4390 रुपए।
सोयाबीन 4020 से 4660, गेहूं 2420 से 2790, लहसुन 3200 से 7600, मेथी 4035 से 4590, अलसी 7230 से 7800, रायड़ा 6350 से 6820, चना 5723 से 6000, प्याज 340 से 1050, मसूर 7340 से 7700 रुपए।
गेहूं लोकवन 2480 से 3044, चना विशाल 5500 से 5900, चना डॉलर 4400 से 8800, सोयाबीन पीला 3541 से 4801, मटर 3001 से 5041 रुपए।