Movie prime

भारत के इस शहर में आलू-प्याज के भाव से बिकता है काजू बादाम, 100rs में झोला भरकर ले जाते हैं लोग 

 

 ड्राई फ्रूट का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट में काजू बादाम लगभग हर इंसान पसंद करता है लेकिन बाजार में इसकी कीमत अधिक होने की वजह से लोग इसे खरीद नहीं पाते। मार्केट में काजू लगभग 800 या ₹1000 प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।


 यही वजह है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग काजू नहीं खरीद पाते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आलू प्याज के भाव में काजू बादाम बिकता है। इस मार्केट में 30 से ₹50 किलो काजू आप खरीद सकते हैं।


 यहां आलू प्याज के भाव में बिकता है काजू 


 झारखंड के जामताड़ा जिले में आलू प्याज और अन्य सब्जियों  के रेट के जितना ही काजू का रेट है। अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि यहां काजू इतना सस्ता क्यों मिलता है? दरअसल झारखंड के जामताड़ा में हर साल हजारों टन काजू की पैदावार होती है।

 जामताड़ा में बड़े पैमाने पर होती है काजू की खेती


 जामताड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर 49 एकड़ की विशाल कृषि भूमि पर काजू की खेती होती है।यहां काजू बादाम के बड़े-बड़े बागान बने हुए हैं। जैसे ही काजू का फल आता है यहां के लोग उसे तोड़कर सस्ते भाव में ही बाजारों में बेच देते हैं।


 यहां के ज्यादातर लोग खेती पर ही अपनी आजीविका के लिए निर्भर है। कई बार ऐसा होता है की फसल आने के बाद फसल चोरी हो जाती है यही वजह है कि जैसे ही फसल आती है किसान  तोड़कर इसे आलू प्याज के दाम में ही मार्केट में बेच देते हैं।