Movie prime

40 हजार वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेंगे दो फ्लाईओवर

 

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 40 हजार वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। इस हाईवे पर दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे वाहनों का दबाव कम होगा तथा सफर आसान हो जाएगा। यह हाईवे मानेसर और बिलासपुर में बनेंगे। जून के अंत तक इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन पर 115 करोड़ की रा​शि खर्च होगी। यह फ्लाईओवर बनने से यहां से गुजरने वाले प्रतिदिन 40 हजार वाहनों का सफर आसान हो जाएगा। बिलासपुर में यह लगभग 1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा जबकि मानेसर में यह 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। दोनों ही जगह फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। 


दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और बिलासपुर में ट्रैफिक जाम लगता रहता है। इससे निजात पाने के लिए यहां फ्लाईओवर बनाना जरूरी था। इसलिए इन फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जाएगा। जून के अंत तक इन फ्लाईओवर का​ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन किए गए हैं। इसमें 8 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस महीने के अंत तक इन कंपनियों में से एक का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद वर्क अलॉट की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जून के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्रीय योजना, सां​ख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात करके इसकी जानकारी दी थी। नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रा​धिकरण के अ​धिकारियों से इन फ्लाईओवर का निर्माण करने को कहा था। इन फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद यहां पर लगने वाले जाम से छूटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा यहां होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। दोनों जगह पर 6-6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। यह सर्विस लेन तीन-तीन लेन की बनाई जाएगी। दोनों फ्लाईओवर 30 महीने में पूरे करने होंगे। 


प्रतिदिन गुजरते हैं 40 हजार वाहन
मानेसर एवं बिलासपुर के आसपास से प्रतिदिन 40 हजार वाहन गुजरते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 80 हजार वाहन गुजरते हैं। इससे एनएचएआई को प्रतिदिन 48 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। मानेसर में भी ट्रैफिक का दबाव बहुत अ​धिक हो गया है। यहां से प्रतिदिन 80 हजार वहन गुजरते हैं, जिनमें से 50 हजार वाहन मानेसर से आगे जाते हैं। बिलासपुर में ट्रैफिक का दबाव अ​धिक होने के पीछे यहां का चौराहा है। यह चौराहा तावड़ू और पटौदी जाने वाली सड़कों को जोड़ता है। बिलासपुर चौराहे से अ​धिकतर भारी वाहन गुजरते हैं। इसके नजदीक बिनौला औद्योगिक क्षेत्र है, जिस कारण यहां पर भारी वाहन आते रहते हैं। 


छह राज्यों को होगा काफी लाभ
दिल्ली-जयपुर हाईवे से 6 राज्यों के वाहन गुजरते हैं। इनमें हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के लोग शामिल हैं। इन सभी राज्यों से वाहन दिल्ली में आते रहते हैं। इसलिए इस हाईवे पर वाहनों का दबाव बहुत अ​धिक रहता है। मानेसर और बिलासपुर में आबादी बहुत अ​धिक है। ऐसे में यहां पूरा दिन लोग हाईवे पार करते रहते हैं, जिससे सड़क हादसे भी होते रहते हैं। दोनों फ्लाईओवर बनने के बाद इन हादसों में काफी कमी आएगी और जाम से भी मु​क्ति मिलेगी। इससे वाहनों की गति भी तेज होगी और सफर भी आसान हो जाएगा।