लहसुन की आवक कम , आलू ,प्याज, लहसुन में भी हल्की तेजी
बाजार सामान्य बना रहा, हालांकि हल्के मालों में लेवाली कमजोर रही। प्याज की कुल आवक करीब 40 से 50 हजार कट्टों के बीच रही।
एवरेज प्याज का भाव 6 से 9 रुपए किलो, सुपर प्याज 9.5 से 10.5 रुपए किलो और एक्स्ट्रा सुपर प्याज 10.5 से 11.5 रुपए किलो तक बिका।
मंडी में सोमवार से प्याज की नीलामी सुबह 9.40 बजे से शुरू होगी।
लहसुन की आवक 9.5 से 10 हजार कट्टों के बीच रही। प्याज और लहसुन दोनों की आवक में कमी दर्ज की गई।
ट्रांसपोर्ट की कमी और वापसी भाड़ा न मिलने के कारण परिवहन दरों में भी 1 रुपए किलो तक की वृद्धि हुई है, जिससे प्याज का बैलेंस स्टॉक मंडी में बचा रह गया है।
इधर, आगरा और लोकल आलू की आवक भी घट गई है। साथ ही रविवार को छुट्टी होने से शनिवार को आलू के भाव में 1 रुपए किलो तक तेजी दर्ज की गई।
मंडी में आलू की आवक 7 से 8 हजार कट्टों तक रही। आलू चिप्स 1350 से 1500 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 6000 से 8000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से
3500 रुपए प्रति क्विंटल।
मंडी में आज फसल के भाव
चना कांटा 6000 डंकी चना 5500 से 5600 विशाल 5800 से 5850 मसूर 6100 से 6150 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6550 से 6600 महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700 कर्नाटक 6700 से 6800 निमाड़ी 6000 से 6500 मूंग बेस्ट गर्मी 7700 से 8000 मूंग बेस्ट बोल्ड 8100 से 8300 एवरेज 6500 से 6700 ,
मोगर 6000 से 6500 उड़द नया गर्मी 6800 से 7500 उड़द बोल्ड 7400 से 7700 एवरेज 6200 से 6700 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9500 काबुली रशियन 6000 से 6100 बिटकी 5300 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2725 से 2750 लोकवन 3000 से 3050 पूर्णा 2800 से 2825,
मालवराज 2800 से 2815 मक्का 2250 से 2275 सरसों 6800 से 7000 निमाड़ी 7100 से 7150 रायडा 6300 से 6400 करंज 4000 से 4200 टोली 4400 से 4600 तिल्ली 8000 से 8500 अलसी 7500 से 7800 सोयाबीन किसानी मंडी 4400 से 4600 चना दाल 7300 से 7400 मीडियम 7500 से 7600 ,
बेस्ट 7800 से 8000 तुअर दाल 6900 से 7100 मीडियम 8100 से 8300 बेस्ट 8500 से 8600 एक्स्ट्रा बेस्ट 9400 से 9600 ब्रांडेड 10100 मूंग दाल 9300 से 9400 बेस्ट 9700 से 9900 मूंग मोगर 9500 से 9600 बेस्ट 9900 से 10100 उड़द दाल 8700 से 8800 बेस्ट 8900 से 9100 उड़द मोगर 10100 से 10300 बेस्ट 10400 से 10500 मसूर दाल 7750 से 7850 बेस्ट 7950 से 8050 रुपए।