Movie prime

मूंग की जबरदस्त आवक से 300 रूपये क्विंटल तक भाव गिरे, मसूर के दाम नरम

 

मध्य प्रदेश के प्रमुख मूंग उत्पादन क्षेत्रों खासकर नर्मदापुरम और इटारसी बेल्ट तरफ से इंदौर मंडी में 1000 बोरी गर्मी का मूंग आया। आवक बढ़ने से भाव में 150 से 300 रुपए क्विंटल की गिरावट आई है। व्यापारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से आवक में और इजाफा होगा। 

वहीं जबलपुर, रायसेन, ग्यारसपुर तरफ से जून माह में मूंग आने की संभावना है। सरकारी बिक्री के चलते मूंग के दाम में तेजी के आसार नहीं है। चने में लेवाली कमजोर रहने से भाव में तेजी थम गई है। दाल मिलर्स भी जरूरत पूर्ति ही चने की खरीदी कर रही है। आयातित मालों में गिरावट से मसूर के दाम नरम हुए।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5700, ऑस्ट्रेलिया 5825, तुवर लेमन 6675 व उड़द एफएक्यू 7125 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6050 से 6100, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5800 से 5900, मसूर 6350, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7200, महाराष्ट्र लाल 7200 से 7500, कर्नाटक 7300 से 7500, निमाड़ी 6400 से 7१00, मूंग बेस्ट नया ७८00 से ७८५०, बोल्ड नया गर्मी का 8000 से 8100, एवरेज 7200 से 7600, उड़द बोल्ड 7500 से 8000, मीडियम 6000 से 7000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7400 से 7600, मीडियम 7800 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, मसूर दाल मीडियम 7900 से 7950, बोल्ड 8050 से 8150, तुवर दाल सवा नंबर 8200 से 8700, फूल 9400 से 9600, बेस्ट तुवर दाल 9900 से 11000, ब्रांडेड तुवर दाल 11400, मूंग दाल मीडियम 8900 से 9100, बोल्ड 9300 से 9500, मूंग मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10300 से 10400, उड़द दाल मीडियम 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9600, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10300 रुपए