रात को नहीं खाएं आम, नहीं तो इन गंभीर बीमारियों से हो जाओगे ग्रसित
गर्मी के मौसम में आम खाना सभी को पसंद होता है। यह कई पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे खाने से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए आम खाते समय कुछ सावधानियां रखने से कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचा जा सकता है।
आम में प्राकृतिक शर्करा होती है। इसलिए इसे रात में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है, क्योंकि रात में मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीमी होती है। इससे मोटापा, डायबिटीज का खतरा और नींद की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसे शाम 4 बजे के पहले खाना उचित माना जाता है।
आम खाली पेट नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर व शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसे खाने के साथ या खाने के 1-2 घंटे बाद खाना बेहतर होता है।
आम की तासीर गर्म होती है। इससे नकसीर, मुंह में छाले स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे खाने से पहले कम से कम 3 घंटे पानी में भिगोकर रखें। भिगोने से पाचन में बाधक फाइटिक एसिड निकल जाता है। साथ ही इससे आम की गर्म तासीर का असर भी कम होता है।
मैंगो शेक में दूध और आम दोनों होते हैं, जो पचाने में भारी होते हैं। इससे वजन बढ़ता है। इसलिए इसे सुबह नाश्ते के साथ लें।
आम को ज्यादा मसालेदार भोजन या दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आम खाने के तुरंत बाद पानी न पीएं।