Dental Tips: गर्मी में भूलकर भी ना खाएं ठंडी आइसक्रीम, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या
Dental Problems in Summer: देश में आजकल तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में इन दिनों लोगों को दांतों की बीमारियों से भी जूझना पड़ रहा है। डॉक्टर के मुताबिक गर्मी के मौसम में ठंडी आइसक्रीम खाने से दांतों को नुकसान हो रहा है।इन दिनों दांतों से जुड़ी समस्याओं के मामलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है। मरीजों की शिकायतें मुख्य रूप से दांत में दर्द, सेंसेटिविटी, खून आना और सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने से संबंधित दांतों की समस्याओं की हैं। अस्पतालों में दंत रोग विंग में इन दिनों दांतों से जुड़ी समस्याओं में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, खासकर गर्मी के मौसम में। अत्यधिक ठंडा और गर्म खाने-पीने की आदतों, साथ ही दांतों की स्वच्छता में लापरवाही के कारण ये समस्याएं बढ़ रही हैं।
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम के सेवन से पढ़ रही है दांतों में परेशानियां
गर्मी के मौसम में लोग ठंडे पेय पदार्थों और आइसक्रीम का अधिक सेवन करते हैं, इससे दांतों में सेंसेटिविटी और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, दांतों का सही तरीके से देखभाल न करना और नियमित ब्रश न करना, जैसे कारणों से मसूड़ों से खून आना और अन्य दंत रोग उत्पन्न हो रहे हैं।
दांतों के विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव का कहना है कि दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना दो बार ब्रश करना जरूरी है। इसके अलावा रात को सोने से पहले भी दांतों की सफाई करनी चाहिए। अधिक ठंडा और गर्म खाने-पीने से बचने की सलाह दी जाती है, खासकर गर्मी के मौसम में। इसके अलावा अगर किसी को दांतों में सेंसेटिविटी या दर्द महसूस हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना
चाहिए। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में दांतों में चोट लगने पर तुरंत इलाज करवाना चाहिए ताकि कोई बड़ी समस्या न हो। इस तरह की समस्याओं को समय रहते ठीक करना हमेशा अधिक प्रभावी होता है। दांतों के डॉक्टरों का मानना है कि स्वच्छता, सही खानपान और समय पर उपचार से दांतों की समस्याओं से बचा जा सकता है।
दांतों की देखभाल में लापरवाही से बढ़ रही समस्याएं
दांतों के डॉक्टरों का कहना है कि दांतों की समस्याओं को नजरअंदाज करना बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। इस समय सबसे आम समस्याओं में सेंसेटिविटी और दांतों से खून आना शामिल हैं। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में मुंह में चोट लगने से भी दांतों में टूट-फूट की समस्याएं देखी जा रही हैं। सड़क हादसों में मुंह पर चोट लगने से दांतों में दरार या टूटने की घटनाएं टनाएं बढ़ रही हैं, इनका इलाज तुरंत किया जाना चाहिए। जिला अस्पताल में आए मरीजों का इलाज करते हुए डॉ. का कहना है कि इन मामलों में समय पर सही उपचार मिलना बहुत जरूरी है।
वहीं, गर्मी के मौसम में अधिक ठंडा और गर्म खाने के कारण दांतों की सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए, दांतों की स्वच्छता का खास घ्यान रखना और सर्दी-गर्मी के असर से बचने के उपाय अपनाना आवश्यक है। जिला अस्पताल में इन दिनों हर रोज करीब 50 से 60 मरीज दांतों की पीड़ा लेकर पहुंच रहे है।